Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

बढ़ाई जाएगी किसान के्रडिट कार्ड की लिमिट : गोपाल कांडा

सीमावर्ती इलाकों के विकास लिए बनाई जाएगी विशेष नीति : कांडा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

होडल , 30 Aug 2014

Last updated on: Aug 30, 2014, 00:00 IST

हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने कहा कि यह क्षेत्र विकास की दौड़ में पिछड़ गया है। यहां ना तो औद्योगिक विकास हुआ है और ना ही सिंचाई के लिए नहरी पानी उपलब्ध करवाया जा सका है। कांडा अनाज मंडी में देवेंद्र कुमार द्वारा आयोजित विशाल जनसभा का संबोधित कर रहे थे। कांडा ने कहा कि किसी भी सरकार ने होडल के विकास की ओर ध्यान नहीं दिया। जिस कारण इस क्षेत्र का युवा बेरोजागारी का दंश झेल रहा है और रोजगार की तलाश में महानगारों की ओर पलायन करने को मजबूर है। गोपाल कांडा ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की दशा भी अत्यंत दयनीय है। सिंचाई के पानी की प्रयाप्त व्यवस्था न होने के कारण फसलों की पैदावार कम होती जा रही है। जिस कारण यहां का किसान लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है और किसी भी सरकार ने यहां के धरतीपुत्रों की खुशहाली के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर किसान के्रडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाई जाएगी। प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले फसलों के नुकसान का पूरा मुआवजा किसानों को प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर खेत को पानी देने के लिए प्रदेश में एस.वाई.एल. नहर सहित अन्य पानी के बंटवारे से संबंधित सभी अंर्तराजीय विवादों का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। 

कांडा ने कहा कि प्रदेश में जातिवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद और अवसरवाद के कारण कई इलाकों की विकास कार्यों में जमकर उपेक्षा की गई है। कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर अनदेखी व भेदभाव के शिकार रहे क्षेत्रों का प्राथमिकता के आधार पर विकास करवाया जाएगा तथा इसके लिए एक स्पष्ट नीति बनाई जाएगी। कांडा ने कहा कि होडल सहित कई सीमावर्ती इलाकों के विकास को  किसी भी  सरकार व अधिकारी ने तवज्जो नहीं दी। परंतु हलोपा की सरकार आने पर सीमावर्ती इलाकों में भी विकास का पहिया तेजी से घुमेगा। गोपाल कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर कन्यादान की राशि 1 लाख 51 हजार रुपए की जाएगी और ताऊ-ताई को हर माह 5 हजार रुपए घर बैठे प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवारवाद की राजनीति के चलते कुछ लोग युवाओं को राजनीति से दूर रखने के प्रयास किए गए। जिस कारण छात्र संघो के चुनाव पर प्रतिबंध लगा दिया गया। परंतु हलोपा की सरकार आने पर छात्र संघो के चुनाव करवाए जाएंगे ताकि राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़े। कांडा ने कहा कि प्रदेश में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों को नि:शुल्क लैपटॉप उपलब्ध करवाए जाएंगे। होडल में भारी बारिश के बावजूद हजारों लोग गोपाल कांडा के विचारों को सुनने के लिए डटे रहे।इस अवसर पर तेज प्रकाश बंसल, निर्मला सिकरीवाल, वेद प्रकाश यादव, ओंकार, सुभाष, शकील अहमद हथीन, राजबीर कौशिक, डॉ. लियाकत खान, ऋषि कुमार, बृजलाल सरपंच, लेखन सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: gopal kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD