Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डी.वी.सदानंद गौड़ा ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले रेलवे खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए

केंद्रीय रेल मंत्री डी. वी सदानंद गौड़ा ने 22 अगस्त, 2014 को नई दिल्ली में, हाल ही संपन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों-2014 (ग्लासगो में) में, भारतीय रेलवे के पदक विजेता खिलाडियों को नकद पुरुस्कार प्रदान किये।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्‍ली , 22 Aug 2014

Last updated on: Aug 22, 2014, 00:00 IST

रेल मंत्री डी.वी.सदानंद गौड़ा ने हाल में सम्पन्न ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पदक जीतने वाले रेलवे खिलाड़ियों को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में आज नकद पुरस्कार प्रदान किए। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 25 लाख रूपये, रजत पदक जीतने वाले को 20 लाख रूपये और कांस्य पदक जीतने वाले को 15 लाख रूपये की नकद धनराशि प्रदान की गई। इस अवसर पर रेल मंत्री ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। ग्लास्गो, स्कॉटलैंड में 21 जुलाई से 03 अगस्त, 2014 तक 20वें राष्ट्रमंडल खेल आयोजित किये गये थे। श्री गौड़ा ने कहा कि रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) के 1928 में गठन के बाद से भारतीय रेलवे ने मजबूती से खेल को बढ़ावा दिया है। हर वर्ष रेलवे में करीब 500 खिलाड़ियों की भर्ती की जाती है। भारतीय रेलवे देश में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभावों का पता लगाने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। रेलवे खिलाड़ियों को राष्ट्रमंडल खेलों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए रेल मंत्री ने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि आएसपीबी उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करता रहेगा ताकि वे इस क्षेत्र में उत्कृष्टता बनाये रखें। 

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री अरुणेन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय रेलवे के खिलाड़ियों ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है और हमेशा उत्साह दिखाया है। उन्होंने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले रेलवे के खिलाड़ियों को बधाई दी। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत द्वारा जीते गये 64 पदकों में से रेलवे के खिलाड़ियों ने 9 पदक जीते। 74 किलोग्राम पुरूष फ्रीस्टाइल कुश्ती में उत्तर रेलवे के श्री सुशील कुमार, 77 किलोग्राम पुरूष भारोत्तोलन में दक्षिण रेलवे के श्री सतीश शिवलिंगम ने स्वर्ण पदक जीता। 69 किलोग्राम पुरूष बाक्सिंग में उत्तर रेलवे के श्री मंदीप जांगड़ा, हॉकी में पश्चिम रेलवे के श्री चिंग्लेनसांणा सिंह, महिला 10 मीटर एयर राइफल सूटिंग में मध्य रेलवे की सुश्री आयोनिका पॉल, पुरूष फ्रीस्टाइल 125 किलोग्राम कुश्ती में उत्तर रेलवे के श्री राजीव तोमर ने रजत पदक तथा महिला 48-51 किलोग्राम बॉक्सिंग में उत्तर पश्चिम रेलवे की सुश्री पिंकी रानी, 53 किलोग्राम महिला भारोत्तोलन में उत्तर पूर्वी रेलवे की सुश्री स्वाति सिंह, पुरुष 69 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में पश्चिम रेलवे के श्री ओंकार ओटारी ने कांस्य पदक जीता। 

रेलवे बोर्ड के सदस्य और आरएसपीबी के अध्यक्ष श्री ए.के. मित्तल ने कहा कि रेल मंत्री द्वारा उदारतापूर्वक दिये गये पुरस्कारों से रेलवे खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के सदस्य श्री वी.के.गुप्ता, श्री डी.पी.पाण्डे, श्री आलोक जौहरी, वित्तीय आयुक्त सुश्री रश्मि कपूर, और आरएसपीबी सचिव सुश्री रेखा यादव मौजूद थीं। 

 

Tags: DV Sadananda Gowda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD