Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कश्मीर आंतरिक मुद्दा नहीं है : सैयद अली शाह गिलानी

सैयद अली शाह गिलानी
सैयद अली शाह गिलानी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 19 Aug 2014

Last updated on: Aug 19, 2014, 00:00 IST

अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा है। पाकिस्तान के उच्चायुक्त से मुलाकात करने के लिए दिल्ली आए गिलानी ने हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से कहा, "सबसे पहली बात यह है कि वे कश्मीर को आंतरिक मुद्दा कहते हैं। यह वास्तविकता नहीं है। जम्मू एवं कश्मीर एक अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा है और इसे हल किया जाना चाहिए।"उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ होने वाली विदेश सचिव स्तरीय वार्ता रद्द कर दी।"गिलानी और नरमपंथी हुर्रियत कांफ्रेंस के अन्य नेता मंगलवार को दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित से मुलाकात करेंगे। गिलानी ने कहा, "जब तक हमसे किए गए वादे पूरे नहीं किए जाते, यह मुद्दा अनसुलझा ही रहेगा।"

उन्होंने कहा, "भारत मुद्दे को हल नहीं करना चाहता, यह दबाव बनाने के लिए बल का प्रयोग करता है।"र्रियत नेता मीरवाइज उमर फारुख ने कहा कि भारत सरकार ने जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया की है। फारूख ने एक समाचार चैनल से कहा, "नई दिल्ली ने मुद्दे पर जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया की है..कश्मीर मुद्दे का एक शांतिपूर्ण, राजनीतिक समाधान होना चाहिए।"गौरतलब है कि भारत ने 25 अगस्त को पाकिस्तान के साथ होने वाली सचिव स्तर की वार्ता सोमवार को रद्द कर दी। भारत सरकार का कहना है कि कश्मीरी अलगाववादियों के साथ पाकिस्तान की बातचीत अस्वीकार्य है।भारत ने कहा कि इस तरह की बातों से भारत के आंतरिक मामलों में लगातार दखलअंदाजी की जा रही है।

 

Tags: Syed Ali Geelani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD