ममता संग जाने वाले उद्योगपतियों के नाम बताएं : बिमान बोस
Web Admin
5 दरिया न्यूज
कोलकाता , 17 Aug 2014
Last updated on: Aug 17, 2014, 00:00 IST
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को पश्चिम बंगाल में सत्तधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को उन उद्योगपतियों के नाम जाहिर करने के लिए कहा है जिन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ सिंगापुर की यात्रा पर जाने का न्योता दिया गया है। माकपा के प्रदेश सचिव बिमान बोस ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैंने कल (शनिवार को) पूछा था कि आखिर मुख्यमंत्री 60 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर क्यों जा रही हैं। इसके जवाब में उनके एक मंत्री ने कहा कि मैं अनभिज्ञ हूं। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के 50 सदस्य उद्योगपति हैं। मैंने तब तपाक से पूछा कि ये उद्योगपति कौन हैं?"राज्य में निवेश की संभावनाओं को खंगालने के लिए ममता रविवार देर शाम सिंगापुर रवाना हो रही हैं। बोस वाम मोर्चा के भी अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि जब तक राज्य में कानून व्यवस्था की लचर स्थिति और भयादोहन जारी रहेगा तब तक बंगाल में उद्योग के अनुकूल वातावरण के बारे में सोचना हास्यास्पद है।