Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

गोपाल कांडा के ग्रामीण दौरे में उमड़ा जनसैलाब

लोकहित में काम करने वाले ही होंगे विजयी : गोपाल कांडा

विशाल जनसमूह के बिच मंच की ओर जाते गोपाल कांडा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

सिरसा , 13 Aug 2014

Last updated on: Aug 13, 2014, 00:00 IST

हरियाणा लोकहित रैली का न्यौता देने व अपने हलके के ग्रामीणों से रु-ब-रु होने के लिए सिरसा के विधायक एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने अनेक गांवों का दौरा किया। कांडा के दौरे के दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। गोपाल कांडा के आगमन पर लोगों ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया और बुजुर्गों ने उन्हें विजयश्री का आशीर्वाद दिया। इस दौरान गोपाल कांडा को ग्रामीणों ने बग्गी पर बैठाकर रथ यात्रा भी निकाली और युवाओं ने हलोपा जिंदाबाद व गोपाल कांडा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उनकी अगुवाई की। इस अवसर पर गांव के सरपंच बाबूलाल खिचड़ द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में गांववासियों ने शिरक्त की तथा गांव अली मोहम्मद हलोपामय नजर आया। ग्रामीणों के जोश और उत्साह को देखते हुए गोपाल कांडा ने कहा कि आप सब मेरे परिवार के सदस्य हैं और आज आपने मुझे अपना बेटा व भाई मानकर जो मान-सम्मान और स्नेह दिया है, उसको मैं जीवनभर नहीं भूला पाऊंगा। कांडा ने कहा कि अब चुनाव के समय आप लोगों ने यह फैसला करना है कि युवा पीढ़ी को नशे की गर्त से बचाना है या गली-गली शराब के ठेके खोलने की मंशा रखने वालों के हाथों में क्षेत्र का भविष्य सौंपना है। 

गोपाल कांडा ने कहा कि कुछ नेताओं की नीति और नीयत कभी नहीं बदलती। भले ही वो कुछ भी ढोंग करते रहें। इसलिए भ्रमित न होकर झूठ और लूट की राजनीति करने वालों को घर बैठाने का पक्का इंतजाम कर दें। कांडा ने कहा कि साजिशों और षड्यंत्रों से सत्ता हासिल कर अपने घर भरने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि अब केवल लोकहित में काम करने वाले विजयी होंगे। उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए सरपंच बाबूलाल खिचड़ ने कहा कि भाई गोपाल कांडा के प्रयासों से पिछले पांच वर्षों में गांव को विकास कार्य करवाने के लिए करोड़ों रुपए की ग्रांट उपलब्ध करवाई है। उन्होंने ग्रामीणों से विधानसभा चुनाव में गोपाल कांडा का समर्थन करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी चुनाव में कांडा का पूर्ण सहयोग करें और 17 अगस्त को जींद रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेें।

इस दौरान गोपाल कांडा ने गांव ताजियाखेड़ा में शहीद भगत सिंह प्रतिमा का अनावरण किया व गांव चाडीवाल में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान गांव अलीमोहम्मद में हरि सिंह धोलिया ने कांडा को अपने निवास पर लड्डूओं से भी तौला। इस दौरान हरि सिंह, देवीलाल, कृष्ण, औम प्रकाश, तिरलोक सिंह, मोहन लाल , बृजलाल, सूरजमल, भीम सिंह, राजपाल, नौरंग सहित अनेक लोग कांगे्रस पार्टी को छोड़ हलोपा में शामिल हुए। इस अवसर पर कृष्ण सैनी, प्रेम शर्मा, जय सिंह कुसुम्बी चेयरमैन, सूरत सैनी, सरपंच प्रतिनिधि जगजीत ङ्क्षसह रंगडी, बलदेव, दलीप सैनी, बलवंत सिहाग, बजरंग सरपंच चाडीवाल, कृष्ण कुमार प्रतिनिधि सरपंच ताजिया, महेंद्र डिंग, दरिया सिंह पचार, राज मैहता, सज्जन कुलडिय़ा, चेतराम फुटेला, राजकुमार जांगड़ा, राजेंद्र जाखड़, सुरेंद्र कुमार, निहाल सिंह चोयल, शंखलाल चोयल, अम्मी लाल, अनुप गिरी, राकेश गिरी, सुरेश बैनीवाल पूर्व सरपंच, मनीराम बैनीवाल, देवीलाल, पृथ्वी सहारण, राय सिंह, सरपंच रामजी लाल, पूर्व सरपंच नेकी राव, विजय राव, सतवीर राव, सतवीर फौजी, श्रवण शर्मा, जयवीर सिंह, विपिन कुमार, चीरंजीलाल कुकणा,  ईश्वर सिंह, संत लाल मारू, मांगेराम, शिशपाल भट्टू, रविंद्र सहारण धींगतानियां, महेंद्र मंडा, हरबंस ढिल्लो, राजेंद्र भोगिया, तरसेम चोयल, मुकेश बाना, औमप्रकाश छिम्पा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: gopal kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD