Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

हलोपा सरकार करेगी जफरगढ़ माईनर का निर्माण : गोपाल कांडा

हलोपा नेताओं ने दिया हरियाणा लोकहित रैली के लिए न्यौता

उपस्थितजनों को संबोधित करते गोपाल कांडा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

जुलाना , 09 Aug 2014

Last updated on: Aug 09, 2014, 00:00 IST

हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने कहा कि जुलाना विधानसभा हल्का ऐसा क्षेत्र है जहां के जनप्रतिनिधि ही इस हल्के के विकास में बाधा बने हुए हैं। यहां के विधायक और मौजूदा सरकार में इच्छा शक्ति की भारी कमी होने के कारण आजतक जफरगढ़ माईनर का निर्माण नहीं हो सका। गोपाल कांडा शनिवार को यहां पार्टी नेता सुरेंद्र मलिक द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।गोपाल कांडा ने कहा कि आज प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण ही जफरगढ़ माईनर का निर्माण नहीं हो सका। परंतु हलोपा इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करेगी। ताकि क्षेत्र के किसानों की सिंचाई पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। कांडा ने कहा कि कभी एस.वाई.एल. के नाम पर तो कभी हांसी-बुटाना नहर के नाम पर किसानों की भावनाओं से खिलवाड़ किया गया। परंतु हलोपा की सरकार आने पर किसानों को 24 घंटे बिजली-पानी उपलब्ध करवाया जाएगा तथा ट्यूबवैलों को मुफ्त बिजली मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का व्यापारी वर्ग जटिल कर प्रणाली से व इंस्पेक्टरी राज से परेशान है। व्यापारी वर्ग अनदेखी का शिकार है। यही कारण है कि प्रदेश से उद्योग पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर जुलाना की अनाज मंडी रोड का 2 माह के भीतर निर्माण करवाया जाएगा। व्यापारियों को सम्मान, सुरक्षा और सुविधाएं मिलेंगी। कांडा ने कहा कि हलोपा की नीति जन-जन का सम्मान और लोकहित में काम की है।  हलोपा की सरकार आने पर निर्धन वर्ग की कन्याओं को विवाह हेतू शगून राशि 1 लाख 51 हजार रुपए बिना अधिक कागजी कार्यवाही के शादी के दिन से ठीक पहले प्रदान की जाएगी। 

गोपाल कांडा ने इस अवसर पर जुलाना वासियों को जींद रैली में शिरक्त करने का न्यौता देते हुए कहा कि जींद की धरती से जब भी परिवर्तन की लहर चली है, वह सदैव बदलाव लाने में सफल रही है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजबीर कौशिक ने कहा गोपाल कांडा ही प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दे सकते हैं। इसलिए सभी को चाहिए कि वेे जींद रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए दिन-रात एक कर दें ताकि एक नए हरियाणा के निर्माण की शुरूआत हो सके। हलोपा के प्रवक्ता हरिओम भाली ने कहा कि जिस प्रकार युवा वर्गभारी उत्साह से पार्टी से जुड़ रहा है। उससे यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि परिवर्तन की लहर अब सुनामी बनकर क्षेत्रवाद, परिवारवाद और जातिवाद के नाम पर राजनीति करने वालों को बहा कर ले जाएगी। इस अवसर पर चतरसिंह मलिक, बिट्टू कुंडू, बिंदर बीबीपुर, सुखबीर बीबीपुर, पटवारी जीयालाल, रौनक हुड्डा, राजकुमार सरपंच, शक्ति गिल, देवेंद्र पंवार, शक्ति गिल, रणबीर रूपगढ़, ज्ञान चंद गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: gopal kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD