Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

नांगल चौधरी को बनाएंगे औद्योगिक हब : गोपाल कांडा

हजारों लोगों ने हलोपा में शामिल होकर कांडा का नेतृत्व कबूला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नांगल चौधरी , 06 Aug 2014

Last updated on: Aug 06, 2014, 00:00 IST

हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि हरियाणा लोकहित पार्टी की सरकार आते ही नांगल चौधरी को औद्योगिक हब के रुप में विकसित किया जाएगा। यहां उद्योग लगाने वाले उद्योगपतियों को इस बात के लिए मनाया जाएगा कि वह अपने उद्योगों में स्थानीय नौजवानों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार प्रदान करें।गोपाल कांडा बुधवार को यहां पार्टी नेता बलदेव सिंह चहल उर्फ पानी वाले बाबा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नांगल चौधरी वीर सैनिकों और मेहनती किसानों की धरती है। मौजूदा सरकार की गलत नीतियों के कारण आजतक न तो यहां के किसानों को सम्मान मिला और न ही सुविधा।हलोपा सुप्रीमों ने कहा कि नांगल चौधरी इलाके में नहरी पानी के अभाव में फसलें सूख रही हैं। इसी कारण यहां की कृषि बुरी तरह से पिछड़ चुकी है। हरियाणा में अब तक सत्ता संभालने वाली सरकारों ने कभी एसवाईएल तो कभी हांसी-बुटाना के नाम पर यहां के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। वास्तविकता यह है कि आजतक न तो यहां के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल मिल पाया है और न ही खेतों कीसिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल पाया।

उन्होंने कहा कि नांगल चौधरी का इलाका सीमावर्ती इलाका है तथा सदैव उपेक्षा का शिकार रहा है। 

उन्होंने कहा कि यहां के लोग हरियाणा बनने केे 48 वर्ष बाद आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। गोपाल कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार बनते ही प्राथमिकता के आधार पर यहां पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस इलाके में बेरोजगारी भी एक गम्भीर समस्या है। यहां उद्योगों के अभाव में नौजवानों को आजतक रोजगार नहीं मिल पाया है और वें यहां से महानगरों की ओर पलायन को मजबूर हो रहे हैं। कांडा ने उपस्थित जनसमूह से आगामी 17 अगस्त को जींद में होने वाली रैली में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इस रैली में समाज के सभी वर्गों के लिए पार्टी की विकास का एक ऐसा एजेंडा प्रस्तुत किया जाएगा कि सभी वर्गों और क्षेत्रों का समान और समग्र विकास हो सके। जिससे कि एक नए हरियाणा का निर्माण हो सकेगा। 

इससे पहले पार्टी नेता एवं मेवात जिला प्रभारी राजबीर कौशिक ने गोपाल कांडा का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए कहा कि कांडा के नेतृत्व में आज हलोपा का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के लोगों ने हलोपा को प्रमुख राजनीतिक विकल्प के रूप में स्वीकार कर लिया है। कार्यक्रम के आयोजक बलदेव सिंह चहल ने गोपाल कांडा व अन्य अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया तथा इलाके के लोगों की तरफ से मांग पत्र भी पेश किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद दलजीत कौर, लालचंद सलामपुरा, रमेश्वर पहलवान, शुभराम जागेदार, राम सिंह डाक्टर, सूबेदार छोटेलाल, इंजी.राजिंदर सिंह नागरा, समाज सेवी संदीप स्वामी, अशोक कुमार, जीत राम, अजीत बैनीवाल, राजेंद्र सिंह पप्पू समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हलोपा पहुंचाएगी घरों में पानी:

नांगल चौधरी में जनसभा के दौरान इलाके के लोगों ने गोपाल कांडा के समक्ष पेयजल की समस्या का मुद्दा उठाया तो कांडा ने उसे बेहद गंभीरता के साथ लिया। कांडा ने लोगों की समस्या का समाधान करते हुए तीन टैंकर तथा एक ट्रैक्टर मौके पर ही दे दिया। कांडा ने कहा कि जब तक हरियाणा में हलोपा की सरकार नहीं बन जाती तब तक इन कैंटरों के माध्यम से पानी सप्लाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सिरसा में पंजुआना पेयजल परियोजना स्थापित की गई है, प्रदेश में हलोपा की सरकार बनने पर उसी तर्ज पर नांगल चौधरी में भी आर.ओ. तकनीक पर आधारित फिल्टर किया हुआ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा।

 

Tags: gopal kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD