Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मानवता को एक सूत्र में पिरोता है जैन धर्म : गोपाल कांडा

गोपाल कांडा ने विश्व शांति महायज्ञ में की शिरक्त

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

पिल्लूखेड़ा , 03 Aug 2014

Last updated on: Aug 03, 2014, 00:00 IST

हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने कहा है कि जैन धर्म समूची मानवता को एक सूत्र में पिरोकर जीवों पर दया करने और परोपकार का संदेश देता है। गोपाल कांडा रविवार को यहां एस.एस.जैन सभा द्वारा आचार्य श्री प्रेमसुख जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किए जा रहे विश्व शांति महायज्ञ में शिरक्त की और संतजनों का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने गुरू चरणों में नमन करते हुए कहा कि निजी जीवन में उनका यह प्रयास रहता है कि सड़क पर बेसहारा घुमने वाली गायों को एक छत मुहैया करवाई जाए। जैन गुरूओं को साक्षी मानकर उन्होंने कहा कि अगर वह परमात्मा की कृपा से इसके लिए समर्थ बने तो उनका पहला काम होगा कि हरियाणा के तमाम शहरों में बेसहारा घूमने वाली गायों के लिए इतनी गौशालाएं बनाई जाएंगी की उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि वह खुद एक गौ-भक्त परिवार से संबंध रखते हैं। कांडा ने कहा कि मेरे स्व. मुरलीधर जी ने सन् 1956 में चले गौरक्षा आंदालेन में बढ़-चढ़कर शिरक्त की तथा लोगों को गौरक्षा के लिए प्रेरित किया। 

कार्यक्रम के दौरान गोपाल कांडा ने महायज्ञ एवं मंत्र जाप कार्यक्रम में भी भाग लेकर जैन मुनियों का आर्शीवाद  ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरूआत से पहले गोपाल कांडा ने ध्वजारोहण भी किया। इससे पहले एस.एस. जैन सभा के प्रतिनिधि भगत राम जैन, अभिषेक जैन, जगदीश जैन तथा विजय जिंदल समेत कई जनप्र्रतिनिधियों ने गोपाल कांडा का यहां पहुंचने पर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान श्री जितेंद्र मुनी जी महाराज ने सवा करोड़ मंत्रो से अभिमंत्रीत माला गोपाल कांडा को देकर विजयश्री का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर हलोपा नेता तेज बंसल, हरिओम मित्तल समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: gopal kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD