Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हजारों छात्रों को इसी शैक्षणिक सत्र में विशेष लाभ देने का निर्णय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 25 Feb 2013

Last updated on: Feb 25, 2013, 00:00 IST

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हजारों छात्रों को इसी शैक्षणिक सत्र में विशेष लाभ देने का निर्णय लिया है। एसओएस के तहत पंजीकृत छात्र जो निर्धारित समय के भीतर अपने परीक्षा फार्म नहीं भर पाए थे, उन्हें परीक्षा केंद्रों में फार्म जमा करवाने के बाद व परीक्षाओं के उपरांत प्रैक्टिकल देने का भी निर्णय लिया गया है। हालांकि शिक्षा बोर्ड ने ऐसे छात्रों का पंजीकरण इनके स्टडी सेंटरों में ही करने की राहत भी प्रदान की है। आजकल प्रैक्टिकल शुरू हो गए हैं और ऐसे में उक्त छात्रों की भी प्रैक्टिकल परीक्षा मार्च माह के अंत में ही करवाई जाएगी। इस सुविधा के बाद इन छात्रों की इसी वर्ष वार्षिक पढ़ाई भी पूरी हो सकेगी। राज्य मुक्त विद्यालय में पहले से ही रजिस्टर्ड छात्र बिना परीक्षा पत्र भरे ही मार्च में होने वाली परीक्षा में भाग ले सकते हैं। इसके चलते बोर्ड ने प्रदेश के सभी एचपीएसओएस छात्रों के रोल नंबर अध्ययन केंद्रों को भेज दिए हैं। छात्र वहां से प्रवेश पत्र लेकर मार्च में होने वाली परीक्षा में भाग ले सकते हैं। राज्य मुक्त विद्यालय से मिडल, मैट्रिक तथा जमा दो की परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।ऐसे में एचपीएसओएस में पहले से पंजीकृत छात्र अगर किन्हीं कारणों से एग्जामिनेशन फार्म नहीं भर पाए हैं तो वे अब ये फार्म अपने अध्ययन केंद्र में 28 फरवरी तक भर कर जमा करवा सकते हैं। बोर्ड ने प्रवेश पत्र भरे जाने की तिथियां आगे बढ़ा दी हैं। राज्य मुक्त विद्यालय के अध्ययन केंद्र में उम्मीदवारों के रोल नंबर, एडिमिट कार्ड भी भेज दिए गए हैं। प्रदेश शिक्षा बोर्ड की सचिव राखिल काहलों का कहना है कि प्रदेश भर के उम्मीवार 26 से 28 फरवरी व हिमाच्छिद क्षेत्रों के लिए एक से तीन मार्च की तिथि के बीच अध्ययन केंद्र में पहुंच कर अपना रोल नंबर ले सकते हैं। परीक्षार्थियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ, परीक्षा शुल्क 350 रुपए, प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए प्रति परीक्षा 100 रुपए व बैंक ड्राफ्ट स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव के नाम देय हो लाना अनिवार्य होगा। लेट आवेदन करने वाले परीथार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा 28 मार्च के बाद आयोजित की जाएगी।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD