Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

ढींडसा की अध्यक्षता में अकाली दल के प्रतिनिधिमंडल द्वारा यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ मुलाकात

उत्तरप्रदेश सरकार ने पीडित सिक्खों को मुआवजा देने का दिया आश्वसन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ , 28 Jul 2014

Last updated on: Jul 28, 2014, 00:00 IST

शिअद की कोर कमेटी में लिए निर्णय तहत शिअद के सचिव जनरल व राज्य सभा के सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा की अध्यक्षता में पार्टी के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज लखनऊ में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के साथ मुलाकात करके सहारनपुर में घटित घटना पर विचारचर्चा की इस बैठक में शिअद की ओर से स.ढींडसा के अतिरिक्त  सीनियर व अकाली नेता व पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. चरणजीत सिंह अटवाल व सीनियर अकाली नेता व भूतपूर्व केन्द्रीय मंत्री स. बलवंत सिंह रामूवालिया उपस्थित थे। इस बैठक में उत्तरप्रदेश के केबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्रा चौधरी , गृह सचिव,मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव व डीजीपी भी उपस्थित थे। यहां जारी प्रैस बयान द्वारा स. ढींडसा ने बताया कि अमृतसर में पार्टी की कोर कमेटी में मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल व प्रधान व उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ बातचीत करने के लिए तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय लिया था ताकि सिक्ख भाईचारे के हितों की रक्षा के साथ उत्तरप्रदेश में अमन शांति व भाईचारे का संदेश दिया जाए उन्होने कहा कि प्रतिनिधिमंडल द्वारा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री यादव को अपील की कि  हिंसक घटनाओं में जिन सिक्ख भाईचारे के लोगों का नुकसान हुआ है उसका उचित मुआवजा दिया जाए व कानून अनुसार गुरूद्वारा साहिब का निर्माण करवाया जाए।ढींडसा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री यादव ने शिअद के प्रतिनिधिमंडल को आश्वसन दिलाया कि सिक्ख भाईचारे के हितों की पूर्ण रक्षा की जाएगी और पीडितों को मुआवजा दिया जाएगा। श्री यादव ने शिअद के प्रतिनिधिमंडल को बताया कि सहारनपुर में स्थिति पूरी तरह निमंत्रण में है व सरकार हर स्थिति पर नजर रख रही हैँ। इस अवसर पर शिअद के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के लोगों के अमन शांति व भाईचारा बनाने की अपील करते हुये ईद मुबारकबाद भी कही।

 

Tags: sukhdev singh dhindsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD