Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

हुड्डा सरकार ने प्रदेश को दीवालिया बनाया:गोपाल कांडा

बेरोजगारी व पिछड़ेपन में नंबर वन है हरियाणा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कैथल , 27 Jul 2014

Last updated on: Jul 27, 2014, 00:00 IST

हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने कहा है कि हरियाणा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज पूरा प्रदेश वित्तीय संकट से जूझ रहा है। हरियाणा सरकार मुंबई में जमीनों को औने-पौने दामों में बेचकर प्रदेश के कर्मचारियों को वेतन दे रही है।गोपाल कांडा पार्टी नेता योगेश कालरा के नेततृत्व में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जाते-जाते इस प्रदेश की जनता को कर्जदार बना रही है। हरियाणा सरकार पिछले छह महीने में 14 बार कर्ज ले चुकी है। उन्होंने कैथल हरियाणा के सबसे पुराने जिलों में से एक होने के बावजूद विकास के क्षेत्र में यह जिला पिछड़ा हुआ है। यहां के नेताओं की विकास के प्रति कोई सोच नहीं रही है। कैथल के माध्यम से चंडीगढ़ पहुंचने वाले नेताओं के पास न इस क्षेत्र के विकास के लिए न तो इच्छा शक्ति थी और न ही सकारात्मक सोच थी। गोपाल कांडा ने कहा कि आज हरियाणा की मौजूदा सरकार प्रदेश के नंबर वन होने का दावा कर रही है। आज हरियाणा अगर किसी क्षेत्र में नंबर वन है तो वह बेरोजगारी है।

गोपाल कांडा ने हरियाणा के उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह एक श्वेत पत्र जारी करके यह बताएं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कैथल जिले में कितने उद्योग लगवाए हैं और उनमें कितने युवाओं को रोजगार दिया है।

उन्होंने कहा कि हलोपा की सरकार में नौजवानों के लिए सरकारी ही नहीं निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। 17 अगस्त को आपके पड़ोसी जिले जींद में होने वाली रैली का न्यौता देते हुए गोपाल कांडा ने कहा कि रैली में पार्टी द्वारा युवाओं के लिए एजेंडा जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हलोपा की सरकार में किसानों को न केवल नकूलप के लिए मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी बल्कि उनकी सहमती के बगैर एक इंच भी भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। कांडा ने कहा कि कैथल वासियों की लंबे समय से मांग है कि यहां लड़कियों के लिए कालेज का निर्माण किया जाए। पिछले दस वर्षों में प्रदेश सरकार ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। हलोपा की सरकार आते ही यहां एक नहीं बल्कि लड़कियों के दो कालेजों की स्थापना का काम एक माह के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। पार्टी नेता हरिओम भाली के मंच संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता जय सिंह बिश्नोई, तेज बंसल, अशोक अग्रवाल, योगेश कालड़ा, संजय पानू, रमेश गुप्ता, परमजीत विर्क, हरिंदर सीमा, शिवांगी शर्मा, मनोज धीमान समेत कई नेताओं ने स्वागत किया।

कैथल वासियों को मिली कई सौगात

हलोपा सुप्रीमों गोपाल कांडा के कैथल दौरे के दौरान यहां के लोगों को कई सौगातें मिली। पार्टी नेताओं ने उनके समक्ष कई मांगे उठाई। हलोपा सुप्रीमों ने लोगों की मांग पर कैथल के पांच गावों में युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर सेंटर खोलने तथा पांच गावों में महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई सेंटर खोलने की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय नेताओं को निर्देश दिए कि वह गावों का चयन करके उन्हें बताएं।

 

Tags: gopal kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD