Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पंजाब सरकार शराब को नशा मानती है या नहीं? बेलन ब्रिगेड ने किया सीधा सवाल 

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

लुधियाना , 10 Jul 2014

Last updated on: Jul 10, 2014, 00:00 IST

भारत एक धर्म परायण देश है सभी धर्म नशे से दूर रहने के लिए शिक्षिया देते है।  लम्बे समय से बेलन  ब्रिगेड ने नशो के खिलाफ एक जोरदार अभियान छेड़ कर सेमीनार करके, मीडिया दोवारा व घर घर गाँव गाँव जा कर लोगो को नशे के खिलाफ जागरूक किया। बेलन ब्रिगेड ने पंजाब सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सीधा सीधा सवाल किया है कि सरकार शराब को नशा मानती है या नहीं? अगर सरकार शराब को नशा नहीं मानती तो आम जनता को समझाये कि शराब कोई नशा नहीं है और अगर मानती है तो शराब के ठेकों को तुरंत बंद करे।शराब की बोतल के लेवल ऊपर यह लिखना काफी नहीं है कि शराब सेहत के लिए हानिकारक है सरकार की जिमेवारी यही खत्म नहीं हो जाती। 

बेलन ब्रिगेड की प्रमुख अनीता शर्मा ने आज सर्कट हाऊस में मीडिया से बात करते हुए इस मुद्दे पर कई सवाल उठाये और स्पष्ट कहा कि आम आदमी नशे की शुरुआत शराब के पीकर ही करता है और धीरे धीरे सिंथेटिक ड्रग्ज़ तक पहुँच जाता है। सरकार स्पष्ट करे कि शराब नशा है की नहीं ?यदि शराब नशा है तो सरकार इस में हर साल ३५% की बढ़ोतरी क्या सोच कर कर रही है। आंकड़े बताते  कि शराब की बिक्री से करोड़ों रूपये की आमदनी लेने वाली   जनता की ज़िंदगी और परिवारों को तबाह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दिन भर मेहनत मज़दूरी  व्यक्ति जब महंगाई और टैक्सों की मार के  घबरा जाता है तो वह शराब में  राहत ढूंढने का   वहम पालता है और परिणाम स्वरूप उसकी  रही  सही जेब भी खाली करवा के घर लौटता है। उसे शराबी हालत में  गिरते पड़ते और चीखते चिल्लाते देख कर घर के बच्चे सहम जाते हैं, परिवार के लोग चिंतित हो जाते हैं और आस पड़ोस वाले घृणा करने लगते हैं पर शराबी को कौन  समझाये की शराब एक ज़हर है। जिस शराब को व्यक्ति अपना गम भूलने के लिए पीता  है दूसरी तरफ  सरकार  उसी शराब को बेच कर करोड़ों रुपये कमाती हैं फिर ऊपर से उनकी भलाई और नशा मुक्त समाज बनाने के लिए भारी भरकम रकम खर्च करने का दावा  करती हैं।  शराबी किसी भयानक बीमारी का शिकार हो जाता है तो सरकारी अस्पतालों में उनका इलाज नहीं होता। धीरे धीरे यही बीमारी कैंसर बन जाती है। तब सरकार उसे शराब की कमाई में से कैंसर फंड भी देती है लेकिन फिर भी वह बच नहीं पाता। शराब उसे मौत बन के निगल लेती है। पूरा घर परिवार उजड़  जाता है। बच्चे अनाथ हो जाते हैं, पत्नी विधवा हो जाती है और मां बाप से बुढ़ापे का सहारा छीन जाता है। इस तरह सरकार अपनी कमाई के लिए लोगों की ज़िंदगी को नरक बनाये जा रही है। नशा मुक्ति के विज्ञापनों, नशा मुक्ति के अस्पतालों और नशा मुक्ति अभियानों के  कि नशे की जड़, नशे की शुरूआती लत को ही बंद कर दिया जाये। आग लगाकर उसे बुझाने का ड्रामा आखिर कब तक चलेगा?

बेलन ब्रिगेड ने मांग की कि शराब के ठेकों को बंद करने की शुरुआत आज से ही होनी चाहिए।  कम  से कम  75%  तो पहले चरण में ही बंद हो जाने चाहिएं। सरकार को याद रखना होगा कि सड़क दुर्घटनाओं,  चैन पर्स  स्नैचिंग चोरी  डाके  जैसे बढ़ रहे जुर्मों, लड़कियों से छेड़खानियों और घरों के क्लेश के लिए सरकार के ये शराब के ठेके भी ज़िम्मेदार हैं। सरकार को इन परिवारों की बददुयाओं से डरना चाहिए। लोगों को मौत  के मुँह में धकेल कर अपने खज़ाने भरने वाली सरकार भी कभी सुख शांति से नहीं चल सकती।  ऐसी सरकारें डंडे के दम पर चाहे शासन कर लें लेकिन लोगों  में अपना स्थान हमेशां के लिए खो बैठती हैं। मैडम अनीता शर्मा ने शराब को एक नान वैज सूप बताया की इसे पीने के बाद शराबी को ड्रग्ज़ लेने में भी कोई हिचकचाहत नहीं होती। इसलिए समाज की खराबियों की मुख्य जड़ के बारे में राज्य और केंद्र सरकार अपना पक्ष स्पष्ट करें। या इसका समर्थन करें या इसका विरोध करें। इनका दोगला चेहरा अब ज़्यादा देर तक चलने वाला नहीं।

 

Tags: belan brigde

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD