देश की आज़ादी को 67 साल बीत गए महिलाओ को अपने अधिकारो की आज़ादी कब मिले गी . बेलन ब्रिगेड
Web Admin
5 दरिया न्यूज (अजय पेहवा)
लुधियाना , 13 Aug 2014
Last updated on: Aug 13, 2014, 00:00 IST
नवकिरण वूमेन वेलफेयर एसोसिएसन व बेलन ब्रिगेड की अध्यक्ष आर्किटेक्ट अनीता शर्मा ने सिविल लाइन कार्यलय में मीटिंग के दोरान कहा कि देश की आज़ादी के 67 वर्ष बाद बी मेह्लाओ को आजतक समान व देश में अपना पूर्ण अधिकार नही मिलता है और भारत आज तक एक पुरष प्रधान देश रहा है यहां पर सभी कार्य उनकी इच्छाअनुसार ही होते है जिस कारण इस देश की महिलाए आज भी समाज में दूसरे दर्जे का नागरिक बन कर जी रही है। उन्होने कहा कि अब समय आ गया है देश की सभी महिलाओं को एक जुट हो कर अपने अधिकारों को पाने के लिए आगे आना होगा। देश व समाज के विकास के लिए महिलाओं की भागेदारी पुरूषो के बराबर होनी चाहिए। मीटिंग में जैशिका ए रीतू शर्मा ए शिल्की रंधावा एनीतू प्रजापतए सत पाल शर्मा व कंचन अग्रवाल ने भी अपने अपने विचार रखें