Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

बेलन ब्रिगेड ने महिलाओं पर हो रहे जुल्म के खिलाफ जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

गीतों में महिलाओं को माँ की मोमबत्ती व जुगनी कह कर उसका मजाक उड़ाया जा रहा है- अनीता शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 08 Mar 2017

Last updated on: Mar 08, 2017, 00:00 IST

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बेलन ब्रिगेड ने देश के प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन लुधियाना के जिलाधीश रवि भगत को दिया। देश की महिलाओं के प्रति बढ़ते जुल्म जिसमें माता चंद कौर का कत्ल और 11 वर्षीय बालिका से बलात्कार के बाद बच्ची का जन्म आदि जुल्मों के दोषी आज तक नही पकडे गए हैं।इस मौके पर बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्किटेक्ट अनीता शर्मा ने कहा कि भारत देश में आज के आधुनिक युग में पहुँचने के बाद भी महिलाओं को उनके पूर्ण अधिकार नही मिले है। और अब समय आ गया है  हर महिला को पुरानी  प्रथा छोड़कर नए युग में अपने अधिकारों के लिए लड़ना है और देश के लोगों को यह दिखाना है कि नारी एक शक्ति है जो  मर्दों को जन्म देने वाली माँ है जो  नौ महीने तक गर्भ में बच्चे को पाल कर, दुःख झेल कर पुरुष को जन्म देने वाली यह नारी कमजोर नही है।अनीता शर्मा ने कहा कि आज भौतिक युग में कम्प्यूटर इन्टरनेट ने दुनिया को आँखों  के सामने लाकर खड़ा कर दिया है और आप दुनिया को घर बैठे देख सकते है लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि कई पश्चिम देश जो विकसित है यहां लॉ एंड आर्डर, रोजगार सुरक्षा जनता को  हर तरह की सुरक्षा प्राप्त है लेकिन दूसरी तरफ भारत यहां पर लोग सुरक्षित नहीं है,  

 अनपढ़ है, पुरानी प्रथाओं में लिपटे बैठे है अंधविश्वासी, स्वार्थी और पैसे के लालची है। ऐसी दशा में हम विकसित देशों की नक़ल नही कर सकते। दूसरी तरफ इंटरनेट आने से भारत की महिलाऐं ओर असुरक्षित हो गई है क्योकि भारत का युवा वर्ग व पुरुष वर्ग इंटरनेट मोबाइल पर पोर्न वीडियो, नग्न महिलाओं की अश्लील तस्वीरें देख कर काम वासना में अंधे होकर महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बना रहे है । यहां का सारा पुलिस प्रशासन, न्याय प्रणाली रिश्वतखोरी, भाई भतीजवाद व माफिया की भेंट चढ़ चुकी है। महिलाओं की कोई पुकार सुनने वाला नहीं है  दर दर पर महिलाओ को बेइज्जत किया जाता है। गीतों में महिलाओं को माँ की मोमबत्ती व जुगनी कह कर उसका मजाक उड़ाया जाता है। फिल्मों व टी वी नाटको में महिलाओं को काम वासना के रूप में पेश किया जा रहा है जो महिलाओं का अपमान है।अनीता शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है नारी को अपनी शक्ति दिखानी होगी ताकि महिलाऐं देश की प्रगति में अपना योगदान डाल कर अपने अधिकारों को पुरुष के बराबर हासिल करे। और जुगनी , माँ दी मोमबत्ती जैसे गीतों के शब्दों पर रोक लगाई जाए और लड़कियों को अपने सेल्फ डिफेन्स के लिए कराटे का प्रशिक्षण दिया जाए ताकी महिलाओं के मन से असुरक्षा की भावना बाहर निकले और अपनी सुरक्षा खुद करे।इस अवसर पर बहन सतनाम कौर, अमन बावा, बीबी गुरजीत कौर, जसपाल कौर, बलविंदर कौर, माता मनजीत कौर, हरजिंदर कौर, लखवीर कौर, राजवीर कौर, प्रकाश कौर, दविंदर कौर, बलवीर कौर, कुलदीप कौर, अमरजीत कौर, चरणजीत कौर, सुरिंदर कौर, एकमप्रीत कौर ने भी महिलाओं को संबोधित किया। 

 

Tags: BELAN BRIGDE

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD