Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

खड्ड में फुटबाल अकादमी स्थापित होगी: मुकेश अग्रिहोत्री

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ऊना , 10 Feb 2013

Last updated on: Feb 10, 2013, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश में फुटबाल की नर्सरी के नाम से जाने वाली ऊना जिला की खड्ड पंचायत में फुटबाल अकादमी स्थापित की जायेगी ताकि यहां की प्रतिभाएं और अधिक निखर कर सामने आएं और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन कर सकें। इसके अलावा खड्ड के खेल मैदान को विकसित करने के लिए मास्टर प्लान बनाया जायेगा। खड्ड के खेल मैदान में खूबसूरत रैन शैल्टर भी बनाया जायेगा। यह एलान उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने आज खड्ड में पंड़ित मोहनलाल दत्त स्मारक फुटबाल टूर्नामैंट के समापन समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए किया। इस टूर्नामैंट का आयोजन पिछले 62 सालों से लगातार क्षेत्र के प्रतिष्ठित दत्ता परिवार द्वारा किया जा रहा है और इसमें प्रदेश भर से फुटबाल टीमें भाग लेती हैं। इस टूर्नामैंट में भी 16 टीमोंं ने भाग लिया। फाईनल मैच वाईएफसी पंडोगा व लायन पंडोगा के बीच खेला गया जिसमें लायन क्लब ने 1-0 से जीत हासिल की। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा प्रदेश सरकार प्रदेश सरकार ग्रामीण स्तर पर खेलों की आधारभूत सरंचना को सुदृढ़ कर रही है और विभिन्न स्टेडियमों व खेल मैदानों का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा ऊना जिला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देश को दिए हैं और ऊना का हरोली विधानसभा क्षेत्र तो फुटबाल व बालीबाल की नर्सरी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि जिला के विभिन्न गांवों में खेल प्रेमियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाता है जिसमें राज्य भर से प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने फुटबाल टूर्नामैंट के लिए 21 हजार रूपए देने की घोषणा भी की। इस अवसर प्रो. सिम्मी अग्रिहोत्री, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राणा रणजीत , जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, बीडीसी सदस्य उर्मिला देवी, ललड़ी की प्रधान सुखविंदर , प्रमोद चौधरी, सुरेखा राणा, खड्ड के पूर्व प्रधान राकेश दत्ता, वीरेन्द्र मनकोटिया, ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, चौधरी धर्मसिंह, भरत सिंह, कुलविन्द्र सहित अनेक गणमान्य लोग व अधिकारी उपस्थित थे। .....नगडोली में क्रि केट प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया.... इससे पूर्व मुकेश अग्रिहोत्री ने नगडोली गांव में चंद्रशेखर नौजवान क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामैंट का शुभारंभ भी किया जिसमें 31 टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने एलान किया कि नगडोली गांव के अंतिम छोर तक सड़क पहुंचाई जायेगी और यहां भरपूर सिंचाई सुविधा प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों की टायरिंग किए जाने को लेकर टैंडर लगा दिए गए हैं और मार्च के दूसरे सप्ताह से सड़कों की काया पलटने का काम शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा ईसपुर, खड्ड व पंजावर क्षेत्र में भी कारखाने लगाए जायेंगे। उन्होंने किसानों की फसलों को बंदरों के आंतक से मुक्ति का भरोसा भी दिलाया।

 

Tags: mukesh agnihotri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD