Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क से खुलेंगे पर्यटन के द्वार :ठाकुर सिंह भरमौरी

काईसधार तक पहुंचाई जाएगी सड़क, विश्राम गृह का होगा जीर्णोद्धार

ठाकुर सिंह भरमौरी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुल्लू , 24 Jun 2014

Last updated on: Jun 24, 2014, 00:00 IST

वन, मत्स्य पालन और जनजातीय विकास मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा है कि ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को यूनेस्कों की विश्व धरोहर का दर्जा मिलने से कुल्लू जिला में पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे तथा इको टूरिजम को बढ़ावा मिलेगा। मंगलवार को कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में स्तरोन्नत हाई स्कूल खल्याणी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलोगी का विधिवत उदघाटन के बाद जनसभाओं को संबोधित करते हुए वन मंत्री ने यह जानकारी दी। खल्याणी में जनसभा के दौरान भरमौरी ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है। भरमौरी ने कहा कि नेशनल पार्क व सैंक्चुरी एरिया की परिधि में आने वाले गांववासियों के सभी अधिकार सुनिश्चित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू की काईसधार में भी पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां तक जीप योग्य सड़क पहुंचाई जाएगी और यहां विश्राम गृह का जीर्णोद्धार किया जाएगा। भरमौरी ने बताया कि सरकार ने सभी लोगों के लिए टीडी बहाल की है तथा आवेदन के एक सप्ताह के भीतर टीडी सुनिश्चित की जाएगी। सड़क निर्माण व अन्य विकास कार्यों के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस 90 दिन के भीतर देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि खल्याणी स्कूल के भवन पर करीब दस लाख की धनराशि खर्च की जाएगी। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपनी ऐच्छिक निधि से पांच हजार रूपये देने की घोषणा भी की। 

इस मौके पर विधायक महेश्वर सिंह ने वन मंत्री का स्वागत किया तथा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने स्कूल की चारदिवारी के लिए एक लाख रूपये देने की घोषणा भी की। पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य प्रेम लता ठाकुर और प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे। जिला परिषद सदस्य प्रेम लता ठाकुर ने भी स्कूल की चार दिवारी के लिए एक लाख रूपये देने का ऐलान किया। 

इसके बाद सीनियर सेकेंडरी खलोगी में भी जनसभा को संबोधित करते हुए वन मंत्री ने कहा कि शिलीराजगिरि क्षेत्र सहित प्रदेश के 775 गांवों को सेंक्चुरी एरिया से बाहर किया गया है। उन्होंने बताया कि 3.5 किलोमीटर तक सड़क के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस की प्रक्रिया बहुत ही आसान कर दी गई है। उन्होंने क्षेत्र के नाले के तटीकरण और जलस्रोतों का जीर्णोद्धार वाटरशैड योजना के तहत करवाने की घोषणा की। वन मंत्री ने बताया कि प्राइमरी स्कूल खलोगी के भवन पर 12 लाख और सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर 22.63 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे।इस मौके पर वन मंत्री ने दो बच्चों मोहित कुमार और बंटी को छात्रवृति के चैक भी बांटे और सामुदायिक भवन के लिए धनराशि का प्रावधान करने का आश्वासन दिया। उदघाटन समारोह को विधायक महेश्वर सिंह, बंजार के विधायक कर्ण सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, सदस्य प्रेम लता ठाकुर और प्रधानाचार्य प्रेम चंद ने भी संबोधित किया। वन मंत्री और स्थानीय विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पांच-पांच हजार रूपये की धनराशि देने का ऐलान भी किया। 

 

Tags: thakur singh bharmouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD