दिल्ली में हिरासत में लिए गए अरविंदर सिंह लवली
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली , 14 Jun 2014
Last updated on: Jun 14, 2014, 00:00 IST
दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और अन्य पार्टी नेताओं को बिजली व पानी कटौती के विरोध में प्रदर्शन करने के दौरान शनिवार को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि लवली, सज्जन कुमार और मुकेश शर्मा के नेतृत्व में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के नांगलोई इलाके में प्रदर्शन किया। पुलिस की नाकेबंदी तोड़ने का प्रयास कर रहे लोगों को पानी की बौछारों से तितर-बितर किया गया। कांग्रेस के नेता राजधानी में बिजली व पानी की अनियमित आपूर्ति के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।