Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

बीएड के पूर्व छात्रों ने किया एसोसिएशन का गठन, कालेज की बेहतरी को देंगे सुझाव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 29 Feb 2012

Last updated on: Feb 29, 2012, 00:00 IST

रतन प्रोफैशनल एजूकेशन कालेज मोहाली के माध्यम से बी.एड. की परीक्षा पास करने वाले पूर्व छात्रों ने आज कालेज की बेहतरी के लिए एकजुटता दिखाते हुए पूर्व छात्र एसोसिएशन का गठन किया। एसोसिएशन कालेज की बेहतरी के लिए अपने सुझाव देते हुए समय-समय पर कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।रतन प्रोफैशनल एजूकेशन कालेज परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस कालेज से वर्ष 2009-2010 व 2010-2011 के शिक्षा सत्र के दौरान बी.एड. की परीक्षा पास करने वाले दर्जनों विद्यार्थी एकत्र हुए। इन विद्यार्थियों से कई अध्यापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं तो कई ने अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखी हुई है। कार्यक्रम के दौरान रतन प्रोफैशनल एजूकेशन कालेज एलूमनी एसोसिएशन का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से वर्ष 2009-10 बैच की वरूण कटियार को अध्यक्ष तथा 2010-11 बैच की पलक अग्रवाल को उपाध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पधारे इसी कालेज के पूर्व विद्यार्थी रहे पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील मुकेश मित्तल ने कालेज प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए यह जरूरी है कि उनके चरित्र निर्माण की तरफ ध्यान दिया जाए। कालेज के निदेशक सुंदर लाल अग्रवाल तथा प्रिंसीपल विभा मित्तल ने बताया कि कालेज के पुराने विद्यार्थियों को एकत्र करने के पीछे उनका उद्देश्य अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यरत उनके सुझावों को कालेज की बेहतरी के लिए इस्तेमाल किया जाए। इसके अलावा कालेज से परीक्षा पास करने के बाद अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने के बावजूद उन्हें एक ऐसा मंच प्रदान किया जाए जहां इक्कठे होकर वह न केवल अपनी पुरानी यादों को ताजा कर सकें बल्कि अपने जूनियर विद्यार्थियों का भी सही मार्ग दर्शन कर सकें।

 

Tags: Rattan Group of Institutions

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD