Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं

 

ब्यास हादसा : 6 शव मिले, 18 छात्र अब भी लापता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

मंडी (हिमाचल प्रदेश) , 11 Jun 2014

Last updated on: Jun 11, 2014, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के करीब ब्यास नदी की तेज धारा में बह जाने वाले हैदराबाद इंजीनियरिंग कॉलेज के एक और छात्र का शव बुधवार को राहतकर्मियों को मिला है। इसके साथ ही मरने वाले छात्रों की संख्या बढ़ कर छह हो गई है। इस हादसे में बह गए 18 छात्र व टूर गाइड अब भी लापता हैं। उनकी खोज के लिए अभियान बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही।अधिकारियों का कहना है कि नजदीकी पनबिजली परियोजना द्वारा बिना चेतावनी पानी छोड़ने से ब्यास नदी में अचानक बाढ़ आ गई और नदी की तेज धारा में छात्र व टूर गाइड बह गए। उन्होंने बताया कि तेज धार में बह गए छात्रों के बचने की संभावना बेहद कम है। 

छठा शव दुर्घटनास्थल के नजदीक स्थित हैनोगी माता मंदिर के नजदीक बरामद किया गया है। मृतक की पहचान शाबिर हुसैन के रूप में हुई है और यहां मौजूद उसकी मां आयशा हुसैन ने उसके शव की पहचान की। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के कमांडिंग अधिकारी जयदीप सिंह ने आईएएनएस को बताया, "नदी में दुर्घटना स्थल से लेकर पंडोह बांध तक खोज अभियान चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ के 20 गोताखोरों के साथ-साथ 84 लोगों की टीम इस काम में लगी है।"सेना ने भी 18 गोताखोरों को इस काम में लगाया है। सिंह ने बताया, "ऐसा लगता है कि अधिकतर शव नदी की तलहटी में या तो पत्थरों के बीच या बालू में धंस गए हैं। पंडोह बांध के बाहर शवों के बहने की संभावना बहुत कम है। हम बांध के प्रवाह पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं। हमें उम्मीद है कि फूले हुए शव गुरुवार या शुक्रवार तक सतह पर आ जाएंगे।"

इस हादसे में जान गंवाने वाले पांचवें पीड़ित देवाशीष बोस का शव मंगलवार शाम हैदराबाद ले जाया गया।ब्यास नदी की तेज धारा की चपेट में आने वाले छात्र हैदराबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज वी. एन. आर. विज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के थे, जो मनाली घूमने गए थे। 60 से अधिक छात्र और फैकल्टी सदस्य मनाली पहुंचे थे। उनमें से कुछ रविवार शाम नदी किनारे खड़े होकर फोटो ले रहे थे, जब पास की ही एक पनबिजली परियोजना के बांध से छोड़े गए पानी के कारण ब्यास नदी की तेज धारा में बह गए।एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, "दुर्घटना स्थल के करीब स्थित लारजी पनबिजली परियोजना बांध से बिना किसी पूर्व चेतावनी के छोड़े गए पानी के कारण नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया।"राज्य सरकार ने इस घटना की जांच और इसमें लापरवाही के लिए दोषी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।तेलंगाना के गृह मंत्री नयनी नरसिम्हा रेड्डी लापता छात्रों के अभिभावकों तथा परिवार के सदस्यों के साथ पिछले तीन दिन से यहां डेरा डाले हुए हैं।उन्होंने कहा, "हमारे नेता जितेंद्र रेड्डी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बुधवार को मुलाकात की और तलाशी अभियान में तेजी लाने के लिए कम से कम 500 जवानों को काम पर लगाने की अपील की।"उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और एनडीआरएफ बेहतर प्रयास कर रही है, फिर भी सेना की मदद अभियान में तेजी लाएगी। 

 

Tags: hadsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD