Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पालकवाह जिला परिषद वार्ड के गांवों में मुकेश अग्रिहोत्री का भव्य स्वागत

हरोली में स्वास्थ्य व शिक्षा संस्थानों में रिक्त पद भरे जाएंगे, अफसरों को फील्ड में डट जाने के आदेश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ऊना , 14 Jan 2013

Last updated on: Jan 14, 2013, 00:00 IST

उद्योग, सूचना व जन सम्पर्क मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री का हरोली विधानसभा क्षेत्र के चार दिवसीय दौरे के तीसरे दिन आज पालकवाह जिला परिषद के तहत पड़ने वाले गांवों - पालकवाह, चंदपुर, कलैहड़ा, पूबोवाल, ठाकरां, बीलना, कुठारबीत, कर्मपुर, हीरां, कुगड़त, दुलैहड़, गोंदपुर बुलां व गोंदपुर जयचंद में भव्य स्वागत हुआ। बाद में गोंदपुर जयचंद में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने एलान किया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ किया जाएगा और इनमें रिक्त पड़े पद भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अफसरशाही को जनता के प्रति जवाबदेह बनाया जाएगा और गरीब व आम आदमी को अपनी समस्याएं लेकर इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने अफसरों को जनता की सेवा के लिए फील्ड में डट जाने के निर्देश दिए और साफ शब्दों में कहा कि फील्ड की परफोरमैंस के आधार पर अफसरों और कर्मचारियों का मूल्यांकन होगा। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि हरोली की जनता को स्वच्छ, पारदर्शी व जवाबदेह प्रशासन मुहैया करवाया जाएगा और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरोली इलाके की जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए उन्होंने एक विशेष सैल स्थापित करके 6 कर्मचारियों की अलग से तैनाती की है जो हर शिकायत का हिसाब-किताब भी रखेंगे और शिकायतों पर हुई कार्रवाई से लोगों को अवगत भी करवाएंगे। उन्होंने कहा कि हरोली में सभी विभागों को चुस्त-दुरूस्त किया जाएगा और जहां खाली पदों की वजह से कार्य प्रभावित हो रहा होगा, वहां कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।उन्होंने कहा कि किसानों के खेतों की प्यास बुझाकर उनकी आर्थिकी को सुदृढ़ करना उनका सर्वोच्च अजेन्डा है और इस अजेन्डे पर तेजी से अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच साल तक उपेक्षित रहे हरोली विधानसभा क्षेत्र में अब सड़कें भी चकाचक होंगी और खड्डों के चैनलाईजेशन की प्रक्रिया भी तेज होगी। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को ओद्यौगिक हब बनाने के साथ-साथ हरोली विधानसभा क्षेत्र में चारों दिशाओं में नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस इलाके में नई इंडस्ट्री लाने के लिए संबंधित विभाग के अघिकारियों को पड़ोसी राज्यों के उद्यमियों से संपर्क साधने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में टाहलीवाल ओद्यौगिक क्षेत्र को सारी आधारभूत सुविधाओं से लैस करने के अलावा नए ओद्यौगिक क्षेत्र विकसित करके वहां भी उद्योग स्थापित किए जाएंगे ताकि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अधिकाधिक अवसर सृजित किए जा सकें। उन्होंने बीत ऐरिया सिंचाई योजना को ठंडे बस्ते से निकालकर अमली जामा पहनाए जाने का एलान भी किया ताकि बीत क्षेत्र में खुशहाली के एक नए दौर का सूत्रपात हो सके। जनसभा को एग्रो पैकेजिंग के पूर्व उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा, ब्लॉक कांगे्रस के अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह और जिला परिषद सदस्य अमनदीप मोनी सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। जिला परिषद व स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री व एग्रो पैकेजिंग के पूर्व उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा को इस अवसर पर सम्मानित भी किया इस अवसर पर गढ़शंकर के पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, एसडीएम नरेश ठाकुर और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा डॉ राकेश अग्रिहोत्री, डॉ सुनीता अग्रिहोत्री, सुमन शर्मा, बृज शर्मा, शीला पाठक, गोंदपुर बलां के प्रधान सतीश बिट्टू, गोंदपुर जयचंद की प्रधान मीना देवी, जिला महिला कांगे्रस की अध्यक्षा सुरेखा राणा, गोंदपुर जयचंद के वरिष्ठ कांगे्रस नेता मास्टर राजकुमार, दुलैहड़ के प्रधान योगराज, बाथरी के उपप्रधान बलबीर सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य एडवोकेट धर्मसिंह चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: mukesh agnihotri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD