Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

गणतन्त्र दिवस पर विकासात्मक झांकियां होगी विशेष आकर्षण : डीसी

संदीप कदम
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ऊना , 10 Jan 2013

Last updated on: Jan 10, 2013, 00:00 IST

जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह 26 जनवरी को प्रात: 11 बजे स्थानीय राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पारम्परिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, हिम उर्जा, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, पशु पालन, कृषि, बागवानी, आयुर्वेद विभाग व स्वां परियोजना की विकासात्मक झांकियां इस समारोह में विशेष आकर्षण का केन्द्र होंगी। यह जानकारी उपायुक्त संदीप कदम ने आज बचत भवन में जि़ला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह के प्रबन्धों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आयोजित होने वाले मार्च पास्ट तथा परेड में जिला पुलिस, भारतीय रिजर्व बटालियन बनगढ़, होम गार्ड्स, एनसीसी तथा स्काऊट्स एवं गाईड के कैडेट्स भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त समारोह में स्थानीय महाविद्यालय तथा स्कूलों के बच्चे देशभक्ति व प्रदेश व देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम सीडी या कैसेट पर प्रस्तुत न करने के निर्देश देते हुए जीवन्त प्रस्तुतियों पर बल दिया। उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्यातिथि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए चयनित व्यक्तियों को भी सम्मानित करेंगे। उपायुक्त ने समस्त जिला अधिकरियों को निर्देश दिए कि वह समारोह में भाग लेने के लिए अपने-अपने कार्यालयों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।बैठक में एसपी रविन्द्र शर्मा, एडीएम राकेश शर्मा, एसडीएम ऊना नरेश ठाकुर व एसडीएम बंगाणा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: dc una sandeep kadam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD