Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

आनंदीबेन पटेल 14वीं महिला मुख्यमंत्री

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

मुंबई , 22 May 2014

Last updated on: May 22, 2014, 00:00 IST

आनंदीबेन पटेल गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। स्वतंत्र भारत के इतिहास में मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने वाली आनंदीबेन 14वीं महिला हैं। गुजरात राज्य के गठन को 54 साल हो गए और राज्य में शासन की बागडोर किसी स्त्री को सौंपने में 54 साल लग गए। यह इस बात का संकेत है कि भारतीय राजनीति में महिलाएं अलग-थलग रही हैं। अगर महिला मुख्यमंत्रियों की बात करें तो स्वतंत्रता सेनानी सुचेता कृपलानी (सुचेता मजूमदार) देश के किसी राज्य की मुख्यमंत्री बनने का गौरव पाने वाली पहली महिला थीं। उन्होंने 2 अक्टूबर 1963 को उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वह भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री थीं। इसके बाद दूसरी महिला मुख्यमंत्री नंदिनी सत्पथी बनीं। 14 जून 1972 को उन्हें उड़ीसा राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद 1974 में वह फिर राज्य की मुखिया बनीं। 

गोवा की शशिकला काकोडकर 12 अगस्त 1973 को राज्य की मुख्यमंत्री बनी थीं। तब तक गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिल सका था। 1977 में शशिकला दोबारा मुख्यमंत्री बनीं। इसी तरह जानकी रामचंद्रन पति एम.जी. रामचंद्रन के निधन के बाद 7 जनवरी 1988 को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनीं। बहरहाल, उनके बाद पार्टी पर अभिनेत्री जे. जयललिता का नियंत्रण हो गया। तमिलनाडु को दूसरी महिला मुख्यमंत्री जयललिता के रूप में 24 जून 1991 को मिली। फिलहाल वह चौथी बार मुख्यमंत्री बनी हैं। 

दलित नेता मायावती को उत्तर प्रदेश की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव मिला। मुलायम सिंह यादव की सरकार के पतन के बाद 3 जून 1995 को मायावती भाजपा के सहयोग से उत्तर प्रदेश की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं। इसके बाद वह तीन बार यानी कुल चार बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन हुईं। इसी तरह पंजाब की राजिंदर कौर भट्टल को राज्य का पहला मुख्यमंत्री बनने का गौरव मिला। उन्होंने 21 जनवरी 1996 को पंजाब की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।राबड़ी देवी को 25 जुलाई 1997 को बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का मौका तब मिला, जब उनके पति लालू प्रसाद यादव ने चारा घोटाले में फंसने के बाद मुख्यमंत्री पद छोड़ा। बाद में लालू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दिल्ली की सरकार बचाने के लिए भाजपा ने सुषमा स्वराज को दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का सम्मान दिया। वह 12 अक्टूबर 1998 को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं, लेकिन प्याज संकट के कारण भाजपा विधानसभा चुनाव हार गई और कांग्रेस की शीला दीक्षित 3 दिसंबर 1998 को दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं और तीन कार्यकाल तक मुख्यमंत्री बनी रहीं।

भाजपा की वसुंधरा राजे को राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव तब मिला जब भाजपा राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हराकर सत्ता में आई। वसुंधरा ने 8 दिसंबर 2003 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। फिलहाल वसुंधरा दूसरी बार मुख्यमंत्री बनी हैं। इसी तरह भाजपा की नेता उमा भारती को 8 दिसंबर 2003 को मध्यप्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल है। ममता बनर्जी को कम्युनिस्टों के गढ़ पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव 20 मई 2011 को मिला जब वहां की जनता ने 34 साल पुराने कम्युनिस्ट शासन का अंत किया और तृणमूल कांग्रेस को सत्ता सौंप दी। अब आनंदीबेन पटेल को गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव मिला। उन्होंने 22 मई 2014 को गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

वैसे इस देश में महिलाएं देश के सर्वोच्च पद (राष्ट्रपति : प्रतिभा पाटिल 2007), प्रधानमंत्री (इंदिरा गांधी 1969), लोकसभा स्पीकर (मीरा कुमार 2009) और विपक्ष की नेता (2009 सुषमा स्वराज) के पद तक पहुंच चुकी हैं। इसी तरह सरोजनी नायडू के बाद कई महिलाएं राज्यों की राज्यपाल भी बन चुकी हैं, लेकिन महिलाओं का कम प्रतिनिधित्व यह दर्शाता है कि महिलाएं भारतीय राजनीति में एकदम हाशिए पर रही हैं। हालांकि कांग्रेस, बसपा, एआईडीएमके और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया महिलाएं ही हैं, फिर भी महिलाओं को विधायिका में 33 फासदी आरक्षण सुनिश्चित करने वाला विधेयक संसद में धूल फांक रहा है।

 

Tags: anandiben patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD