Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

ऊना जिला में मतगणना की तैयारियां पूरी

मतगणना कर्मियों को ईवीएम से काऊंटिंग की जानकारी व पहचान पत्र दिए

संदीप कदम
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ऊना , 16 Dec 2012

Last updated on: Dec 16, 2012, 00:00 IST

ऊना जिला में 20 दिसंबर को होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां मुक्क्कमल हो गई हैं। सुबह 8 बजे जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना शुरू होगी और दो घंटे में नतीजे सामने होंगे। पहले डाक से प्राप्त मतों की गिनती होगी और इसके तुरंत बाद ईवीएम ईवीएम मशीनें खुलेंगी। मतगणना परिसर में बिना पहचान पत्र के किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा और  न ही मतगणना स्थल पर कोई मोबाइल फोन लेकर जा सकेगा । उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कदम ने आज यहां मतगणना के लिए तैनात माइक्रो आवजर्बरों, काऊंटिंग सुपरवाईजरों और काऊंटिंग सहायकों को प्रवेश पत्र देने के लिए स्थानीय बचत भवन में बुलाई गई बैठक में मतगणना प्रक्रिया और मतगणना तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में 93 माइक्रो आवजर्बर, 62 काऊंटिंग सुपरवाईजर व 72 काऊंटिंग सहायकों ने भाग लिया । इन्हें ईवीएम से काऊंटिंग की जानकारी के अलावा पहचान पत्र भी प्रदान किए गए।  बैठक में एडीएम राकेश शर्मा, एसडीएम ऊना नरेश ठाकुर, एसडीएम अंब अश्विनी रमेश, सहायक आयुक्त बलवान चंद मंढ़ोत्रा व आरटीओ रमेश ठाकुर भी उपस्थित थे।डीसी ने बताया कि  मीडिया कर्मियों तक मतगणना के रूझान तुरंत पहुंचे, इसके लिए ऊना व अंब कालेज में मीडिया सेंटर स्थापित किए जायेंगे। ऊना में डीपीआरओ गुरमीत बेदी मीडिया आफिसर का जिम्मा संभालेंगे।  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ऊना में बनाए गए मतगणना केंन्द्रों में ऊना, हरोली व कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना और महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंब में स्थापित मतगणना केंन्द्रों में चिंतपूर्णी व गगरेट विधानसभा सीटों की मतगणना होगी। अंब के मीडिया सेंटर में जन संपर्क विभाग के अधिकारी मीडिया को राऊंड वाईज नतीजों की जानकारी देंगे। ऊना व अंब के मीडिया सेंटरों में इंटरनेट, फैक्स व फोन की सुविधा भी होगी।  संदीप कदम ने  कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मीडिया सेंटर में उन्हीं मीडिया कर्मियों को प्रवेश मिलेगा, जिनके पास राज्य निर्वाचण अधिकारी के हस्ताक्षरयुक्त आई कार्ड होंगे।  डीसी ने यह भी बताया कि प्रत्येक राऊंड के मतगणना नतीजे का माईक द्वारा एलान किया जायेगा । उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त कर्मचारी के अलावा किसी को भी मतगणना केन्द्र में कैमरा व वीडियो कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने साफ किया कि कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल पर मोबाइल नहीं लेकर आ सकेगा और सुरक्षा कर्मियों द्वारा मोबाइल फोन बाहर ही रखवा लिए जायेंगे।जिला निर्वाचण अधिकारी संदीप कदम ने यह भी बताया कि मतगणना के लिए तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों को 20 दिसंबर को प्रात: 5 बजे मतगणना स्थल पर पहुंचना होगा , जहां रेंडेमाईजेशन प्रक्रिया के बाद उन्हें उनके मतगणना टेबल की जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रात: 6 बजे मतगणना केन्द्र में चुनावी कर्मी प्रवेश करेंगे। डियूटी पर तैनात कर्मियों को नाश्ता भी वहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि कुल 52 मतगणना टेबल लगाए जायेेंगे जिनमें चिंतपूर्णी (आरक्षित) के लिए 10, गगरेट के लिए 14, हरोली के लिए 8, ऊना के लिए 14 व कुटलैहड़ के लिए 6 मतगणना टेबल होंगे। हर मतगणना केन्द्र में अलग से एसटीडी सुविधायुक्त फोन, फैक्स व ब्राडबैंड की सुविधा होगी। 

  डीसी ने यह भी बताया कि ऊना, हरोली व कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए तैनात काऊंटिंग सुपरवाईजरों और काऊंटिंग सहायकों को 18 दिसंबर को प्रात: 11.30 बजे ऊना के बचत भवन और चिंतपूर्णी व गगरेट के काऊंटिंग सुपरवाईजरों और काऊंटिंग सहायकों को 11.30 बजे अंब के बचत भवन में ईवीएम से काऊंटिंग बारे दूसरे दौर का प्रशिक्षण दिया जायेगा।  

 

Tags: dc una sandeep kadam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD