Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

कौन थे पंडित लच्छू महाराज, जिनकी तबले की गूंज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में है?

Music, Khas Khabar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 18:00 IST

भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में पंडित लच्छू महाराज का नाम आज भी बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। 27 जुलाई 2016 को इस महान तबला वादक का निधन हुआ था, लेकिन उनकी कला आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में अमर है।

पंडित लच्छू महाराज का जन्म 16 अक्टूबर 1944 को वाराणसी में हुआ था। उनका असली नाम लक्ष्मी नारायण सिंह था। बनारस घराने की संगीत परंपरा में पले-बढ़े लच्छू महाराज ने बचपन से ही तबला वादन की ओर रुझान दिखाया। उनके पिता वासुदेव महाराज और चाचा पंडित बिंदादीन महाराज से उन्होंने तबला की बारीकियां सीखीं। 

कठोर साधना और लगन के बल पर वे बनारस घराने के प्रमुख तबला वादक बन गए। लच्छू महाराज केवल शास्त्रीय संगीतकार ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई। 1949 में फिल्म 'महल' से उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ। 

इसके बाद उन्होंने 'मुगल-ए-आजम' (1960), 'पाकीजा' (1972), 'छोटी-छोटी बातें' (1965) जैसी क्लासिक फिल्मों में तबला वादन किया। उनकी तबला की थाप ने इन फिल्मों की धुनों को जान डाल दी। हालांकि फिल्मी दुनिया की चकाचौंध के बावजूद लच्छू महाराज खुद को कभी 'फिल्मी कलाकार' नहीं मानते थे। 

वे हमेशा खुद को एक संगीत साधक ही कहते थे। उनका मानना था कि संगीत आत्मा की आवाज है, न कि सिर्फ मनोरंजन का साधन। इस सच्चाई ने उनकी कला को और भी गहराई दी। लच्छू महाराज ने देश-विदेश के कई बड़े मंचों पर अपनी कला का लोहा मनवाया। 

1972 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। उनका कहना था कि श्रोताओं की तालियां और प्यार ही उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। लच्छू महाराज का परिवार भी कला से गहरा जुड़ा था। उनकी बहन निर्मला देवी अभिनेता गोविंदा की मां थीं। 

उन्होंने फ्रांस की महिला टीना से शादी की थी और उनकी एक बेटी नारायणी है। पंडित लच्छू महाराज ने तबला वादन को न सिर्फ शास्त्रीय रूप में, बल्कि फिल्मी संगीत में भी नई ऊंचाई दी। उनकी थाप में बनारस घराने की परंपरा, लय की शुद्धता और भाव की गहराई झलकती थी। 

उन्होंने कई शिष्यों को प्रशिक्षित भी किया, जिनमें से कई आज संगीत जगत में अपनी पहचान बना चुके हैं। 27 जुलाई 2016 को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी कला आज भी जीवित है। जब भी कोई फिल्मी गाने में तबला की थाप सुनाई देती है। संगीत प्रेमी लच्छू महाराज को याद करते हैं।

पंडित लच्छू महाराज संगीत की उस परंपरा के प्रतीक थे, जो साधना, समर्पण और शुद्धता पर टिकी हुई है। फिल्मी दुनिया में चमकते हुए भी उन्होंने अपनी जड़ों को कभी नहीं छोड़ा। आज के युवा संगीतकारों के लिए वे प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।

भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में लच्छू महाराज का योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उनकी कला न सिर्फ तबला वादकों, बल्कि पूरे संगीत जगत के लिए एक अमर विरासत है।

 

Tags: Music , Khas Khabar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD