Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें वरजीत वालिया ने घर-घर सर्वे का सौ फीसदी काम पूरा करने वाले 32 बी.एल.ओ. को किया सम्मानित टूटी सड़कों ने खरड़ की ट्रैफिक व्यवस्था का दम घोंटा, स्थानीय कारोबार को पहुंचाया भारी नुकसान: खेड़ा पेपर लीक के दोषियों को पुरस्कृत करने वाले, पेपर लीक की जांच रुकवाने वाले मुख्यमंत्री हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर पांच वर्षों में सीबीएसई स्कूल राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में होंगे शामिल: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू भारतीय सिनेमा की सदाबहार आइकन रेखा इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होंगी गेस्ट ऑफ ऑनर देवशयनी आषाढ़ी एकादशी पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं देवशयनी एकादशी पर बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक लगाकर अद्भुत शृंगार, चार महीने शिव करेंगे सृष्टि का संचालन अषाढ़ी एकादशी : सीएम फडणवीस और मुंबई की मेयर ने मंदिर में की पूजा-अर्चना, कई अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं देहरादून में 'रन फॉर कारगिल हीरोज' मैराथन को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि बरसात के मौसम में हल्का भोजन करना फायदेमंद, तला-भुना, मसालेदार खाने से बचें बाहरी दुनिया के शोर से पाएं मुक्ति, अपनाएं कर्णपीड़ासन और बढ़ाएं मानसिक एकाग्रता दोस्ती, मस्ती और गहराई का अनूठा संगम है 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का संगीत: शंकर महादेवन 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद बदली अदा शर्मा की किस्मत, बोलीं- 'अब मिल रहे हैं अच्छे किरदार' पटना में ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन, सीएम बोले- अब बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे, सीएम बोले- 'जनता की सरकार, हम हैं आपके सेवक' यूएसआईएसपीएफ ने लॉन्च की 'वी द पीपल–250 वॉयसेज' कॉफी टेबल बुक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की रूपा, पिंकी ने टाईब्रेक में टोंगा को हराकर बाउल्स में लगातार तीसरी जीत दर्ज की फिल्म के लिए खुद पर बहुत काम करना पड़ा था : सानवी तलवार भारत का 'अनूठा रिकॉर्ड', टी20 में ऐसा करने वाला पहला देश बना देवशयनी एकादशी 2026: सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे: सीएम योगी

 

बाहरी दुनिया के शोर से पाएं मुक्ति, अपनाएं कर्णपीड़ासन और बढ़ाएं मानसिक एकाग्रता

Health
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 14:27 IST

आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में कर्णपीड़ासन को एक महत्वपूर्ण योगासन माना जाता है। यह शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने में सहायक माना जाता है और नियमित अभ्यास से तंत्रिका तंत्र को शांत रखने तथा मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिल सकती है। 

संस्कृत में यह शब्द तीन भागों से मिलकर बना है- 'कर्ण', जिसका अर्थ कान है; 'पीड़ा', यानी दबाव या खिंचाव; और 'आसन', अर्थात मुद्रा। इस योग मुद्रा में घुटनों द्वारा कानों पर हल्का दबाव डाला जाता है। योग परंपरा के अनुसार, यह आसन बाहरी व्यवधानों से ध्यान हटाकर व्यक्ति को अपने भीतर की चेतना और एकाग्रता पर केंद्रित करने में सहायक माना जाता है।

आयुर्वेद और योग परंपरा में कर्णपीड़ासन को हलासन का एक उन्नत रूप बताया गया है। नियमित अभ्यास से यह रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन, पाचन क्रिया और मानसिक शांति में सहायक माना जाता है। यह आसन सामान्यतः हलासन और सर्वांगासन के बाद किया जाता है। इसमें पेट और कमर की मांसपेशियां शरीर के संतुलन को बनाए रखने में सक्रिय रहती हैं।

इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल सीधे लेट जाएं और हथेलियों को जमीन की ओर रखें। फिर सांस लेते हुए पैरों को ऊपर उठाएं और उन्हें सिर के पीछे ले जाकर हलासन की मुद्रा बनाएं। इसके बाद धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए कानों के दोनों ओर जमीन पर टिकाने का प्रयास करें। हाथों को पीठ के सहारे रखें या जमीन पर सीधा रखें। 

सामान्य गति से सांस लेते हुए 30 से 60 सेकंड तक इस स्थिति में रहें।नियमित अभ्यास से यह आसन तनाव कम करने तथा मानसिक एकाग्रता और स्थिरता बढ़ाने में सहायक माना जाता है। हालांकि, गर्दन या रीढ़ की गंभीर चोट, हर्निया, अनियंत्रित उच्च रक्तचाप, ग्लूकोमा अथवा अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों को यह आसन केवल योग्य योग प्रशिक्षक या चिकित्सक की सलाह पर ही करना चाहिए।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD