Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें वरजीत वालिया ने घर-घर सर्वे का सौ फीसदी काम पूरा करने वाले 32 बी.एल.ओ. को किया सम्मानित टूटी सड़कों ने खरड़ की ट्रैफिक व्यवस्था का दम घोंटा, स्थानीय कारोबार को पहुंचाया भारी नुकसान: खेड़ा पेपर लीक के दोषियों को पुरस्कृत करने वाले, पेपर लीक की जांच रुकवाने वाले मुख्यमंत्री हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर पांच वर्षों में सीबीएसई स्कूल राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में होंगे शामिल: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू भारतीय सिनेमा की सदाबहार आइकन रेखा इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होंगी गेस्ट ऑफ ऑनर देवशयनी आषाढ़ी एकादशी पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं देवशयनी एकादशी पर बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक लगाकर अद्भुत शृंगार, चार महीने शिव करेंगे सृष्टि का संचालन अषाढ़ी एकादशी : सीएम फडणवीस और मुंबई की मेयर ने मंदिर में की पूजा-अर्चना, कई अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं देहरादून में 'रन फॉर कारगिल हीरोज' मैराथन को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि बरसात के मौसम में हल्का भोजन करना फायदेमंद, तला-भुना, मसालेदार खाने से बचें बाहरी दुनिया के शोर से पाएं मुक्ति, अपनाएं कर्णपीड़ासन और बढ़ाएं मानसिक एकाग्रता दोस्ती, मस्ती और गहराई का अनूठा संगम है 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का संगीत: शंकर महादेवन 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद बदली अदा शर्मा की किस्मत, बोलीं- 'अब मिल रहे हैं अच्छे किरदार' पटना में ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन, सीएम बोले- अब बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे, सीएम बोले- 'जनता की सरकार, हम हैं आपके सेवक' यूएसआईएसपीएफ ने लॉन्च की 'वी द पीपल–250 वॉयसेज' कॉफी टेबल बुक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की रूपा, पिंकी ने टाईब्रेक में टोंगा को हराकर बाउल्स में लगातार तीसरी जीत दर्ज की फिल्म के लिए खुद पर बहुत काम करना पड़ा था : सानवी तलवार भारत का 'अनूठा रिकॉर्ड', टी20 में ऐसा करने वाला पहला देश बना देवशयनी एकादशी 2026: सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे: सीएम योगी

 

यूएसआईएसपीएफ ने लॉन्च की 'वी द पीपल–250 वॉयसेज' कॉफी टेबल बुक

एस जयशंकर और अमेरिकी राजदूत गोर हुए शामिल

Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 14:23 IST

यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) ने नई दिल्ली में अपनी कॉफी टेबल बुक 'वी द पीपल–250 वॉयसेज': अ ट्रिब्युट टू द 250 वॉयसेज डैट शेप्ड द यूएस-इंडिया रिलेशनशिप' के दूसरे संस्करण का शुक्रवार शाम औपचारिक विमोचन किया। पुस्तक का पहला विमोचन वॉशिंगटन डीसी में आयोजित IX लीडरशिप समिट के दौरान 'अमेरिकाएट250' थीम के तहत किया गया था।

अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर ने यूएसआईएसपीएफ इवेंट में शिरकत की। शनिवार को एक्स प्लेटफॉर्म के जरिए इसके अध्यक्ष मुकेश अघी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "शानदार शाम के लिए यूएसआईएसपीएफ और मुकेश अघी का धन्यवाद।"इस पुस्तक में उन 250 विशिष्ट हस्तियों को स्थान दिया गया है, जिन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनमें राजनेता, राजनयिक, उद्योग जगत के नेता, नवाचार से जुड़े विशेषज्ञ, शिक्षाविद और सांस्कृतिक दूत शामिल हैं।

कार्यक्रम में विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर, दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) टीएस संधू, भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर की भूमिका का उल्लेख किया गया। आयोजकों ने कहा कि इन सभी ने दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है और पुस्तक में इन्हें 'ब्रिज बिल्डर्स' के रूप में सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष मुकेश अघी ने विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर के साथ "द नेक्स्ट चैप्टर ऑफ द ग्लोबल पार्टनरशिप" विषय पर विशेष संवाद किया। चर्चा में भारत-अमेरिका संबंधों के बदलते स्वरूप पर बात हुई, जिसमें पारंपरिक कूटनीति से आगे बढ़कर उभरती प्रौद्योगिकी, लचीली आपूर्ति श्रृंखलाएं, रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा, नवाचार और लोगों के बीच संपर्क जैसे विषय शामिल रहे।

कार्यक्रम में पुस्तक में शामिल कई प्रमुख हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन, पूर्व भारतीय राजदूत अरुण के. सिंह, नवतेज सरना, अमिताभ कांत, विदुर गुप्ता और मोंटेक सिंह अहलूवालिया शामिल रहे। इन हस्तियों ने भारत-अमेरिका संबंधों के विकास की यात्रा और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।आयोजकों ने विश्वास जताया कि अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी का भविष्य और अधिक मजबूत होगा तथा दोनों देशों के संबंधों का अगला अध्याय पहले से भी अधिक प्रभावशाली साबित होगा।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD