Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें वरजीत वालिया ने घर-घर सर्वे का सौ फीसदी काम पूरा करने वाले 32 बी.एल.ओ. को किया सम्मानित टूटी सड़कों ने खरड़ की ट्रैफिक व्यवस्था का दम घोंटा, स्थानीय कारोबार को पहुंचाया भारी नुकसान: खेड़ा पेपर लीक के दोषियों को पुरस्कृत करने वाले, पेपर लीक की जांच रुकवाने वाले मुख्यमंत्री हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर पांच वर्षों में सीबीएसई स्कूल राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में होंगे शामिल: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू भारतीय सिनेमा की सदाबहार आइकन रेखा इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होंगी गेस्ट ऑफ ऑनर देवशयनी आषाढ़ी एकादशी पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं देवशयनी एकादशी पर बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक लगाकर अद्भुत शृंगार, चार महीने शिव करेंगे सृष्टि का संचालन अषाढ़ी एकादशी : सीएम फडणवीस और मुंबई की मेयर ने मंदिर में की पूजा-अर्चना, कई अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं देहरादून में 'रन फॉर कारगिल हीरोज' मैराथन को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि बरसात के मौसम में हल्का भोजन करना फायदेमंद, तला-भुना, मसालेदार खाने से बचें बाहरी दुनिया के शोर से पाएं मुक्ति, अपनाएं कर्णपीड़ासन और बढ़ाएं मानसिक एकाग्रता दोस्ती, मस्ती और गहराई का अनूठा संगम है 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का संगीत: शंकर महादेवन 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद बदली अदा शर्मा की किस्मत, बोलीं- 'अब मिल रहे हैं अच्छे किरदार' पटना में ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन, सीएम बोले- अब बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे, सीएम बोले- 'जनता की सरकार, हम हैं आपके सेवक' यूएसआईएसपीएफ ने लॉन्च की 'वी द पीपल–250 वॉयसेज' कॉफी टेबल बुक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की रूपा, पिंकी ने टाईब्रेक में टोंगा को हराकर बाउल्स में लगातार तीसरी जीत दर्ज की फिल्म के लिए खुद पर बहुत काम करना पड़ा था : सानवी तलवार भारत का 'अनूठा रिकॉर्ड', टी20 में ऐसा करने वाला पहला देश बना देवशयनी एकादशी 2026: सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे: सीएम योगी

 

फिल्म के लिए खुद पर बहुत काम करना पड़ा था : सानवी तलवार

Bollywood, Saanvi Talwar, Khamosh Aahatein
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 14:21 IST

अभिनेत्री सानवी तलवार ने हॉरर थ्रिलर फिल्म 'खामोश आहटें' में रिया नाम की लड़की का किरदार निभाया है। अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि रिया का किरदार निभाने के लिए उन्हें वजन घटाने, बढ़ाने से लेकर खुद पर बहुत सारे काम करने पड़े।अभिनेत्री ने अपनी टीम की सराहना करते हुए कहा कि साइकोलॉजिकल, इमोशनल और ड्रामैटिक सीन बहुत चैलेंजिंग थे, लेकिन एक सपोर्टिव डायरेक्टर, सिनेमैटोग्राफर और हिम्मत बढ़ाने वाली टीम की वजह से ये सब बहुत आसानी से हो गया था।

उन्होंने अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा, "एक एक्टर के तौर पर मुझे किरदार के जरिए कई अलग-अलग शेड्स एक्सप्लोर करने का मौका मिला। सीरीज में थ्रिलर, साइकोलॉजिकल ड्रामा, फैमिली इमोशन्स, स्प्लिट पर्सनैलिटी, हॉरर और इंटेंस इमोशनल मोमेंट्स शामिल थे। जब आपको एक ही प्रोजेक्ट में इतने सारे लेयर्स परफॉर्म करने को मिलते हैं, तो यह एक मजेदार अनुभव बन जाता है।"

आईएएनएस ने अभिनेत्री से सवाल पूछा, "आपने पॉजिटिव और निगेटिव दोनों तरह के कैरेक्टर्स किए हैं। निगेटिव रोल्स निभाने में आपको सबसे ज्यादा क्या पसंद है?"अभिनेत्री ने कहा, "नकारात्मक किरदार चैलेंजिंग और मजेदार होते हैं। टेलीविजन फैमिली ड्रामा अक्सर इमोशनल सीन के आसपास घूमते हैं, लेकिन नकारात्मक किरदार आपको अलग-अलग इमोशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने का मौका देता है। यही बात ऐसे रोल्स को स्पेशल बनाती है।"

भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में नकारात्मक किरदार या 'वैम्प' की भूमिकाओं ने हमेशा कहानियों को रोमांचक बनाया है। उर्वशी ढोलकिया द्वारा निभाई गई कोमोलिका और सुधा चंद्रन द्वारा निभाया गया रमोला सिकंद का किरदार इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं।इस पर ही अभिनेत्री से आईएएनएस ने सवाल पूछा, "क्या आपको लगता है कि आज के नकारात्मक किरदार पहले के आइकॉनिक विलेन के आइकॉनिक रोल की तरह असर डाल सकते हैं?"

अभिनेत्री सानवी तलवार ने कहा, "मैं आपकी बात से पूरी तरह सहमत हूं। समय बदल गया है और दर्शकों की पसंद भी बदल रही है। पहले के लोगों के पास एंटरटेनमेंट के लिए ऑप्शन कम हुआ करते थे, इसलिए वे टीवी के किरदारों के साथ लंबे समय तक जुड़े रहते थे। आज के समय में लोगों के पास ऑप्शन ज्यादा हैं। इसी कारण लोग एक किरदार के लिए इतना लंबा समय नहीं दे सकते, भले ही परफॉर्मेंस कितनी भी अच्छी क्यों न हो।"

 

Tags: Bollywood , Saanvi Talwar , Khamosh Aahatein

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD