Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें पेपर लीक के दोषियों को पुरस्कृत करने वाले, पेपर लीक की जांच रुकवाने वाले मुख्यमंत्री हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर पांच वर्षों में सीबीएसई स्कूल राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में होंगे शामिल: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू भारतीय सिनेमा की सदाबहार आइकन रेखा इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होंगी गेस्ट ऑफ ऑनर देवशयनी आषाढ़ी एकादशी पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं देवशयनी एकादशी पर बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक लगाकर अद्भुत शृंगार, चार महीने शिव करेंगे सृष्टि का संचालन अषाढ़ी एकादशी : सीएम फडणवीस और मुंबई की मेयर ने मंदिर में की पूजा-अर्चना, कई अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं देहरादून में 'रन फॉर कारगिल हीरोज' मैराथन को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि बरसात के मौसम में हल्का भोजन करना फायदेमंद, तला-भुना, मसालेदार खाने से बचें बाहरी दुनिया के शोर से पाएं मुक्ति, अपनाएं कर्णपीड़ासन और बढ़ाएं मानसिक एकाग्रता दोस्ती, मस्ती और गहराई का अनूठा संगम है 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का संगीत: शंकर महादेवन 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद बदली अदा शर्मा की किस्मत, बोलीं- 'अब मिल रहे हैं अच्छे किरदार' पटना में ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन, सीएम बोले- अब बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे, सीएम बोले- 'जनता की सरकार, हम हैं आपके सेवक' यूएसआईएसपीएफ ने लॉन्च की 'वी द पीपल–250 वॉयसेज' कॉफी टेबल बुक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की रूपा, पिंकी ने टाईब्रेक में टोंगा को हराकर बाउल्स में लगातार तीसरी जीत दर्ज की फिल्म के लिए खुद पर बहुत काम करना पड़ा था : सानवी तलवार भारत का 'अनूठा रिकॉर्ड', टी20 में ऐसा करने वाला पहला देश बना देवशयनी एकादशी 2026: सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे: सीएम योगी मुजफ्फरपुर में नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत, एक ने तैरकर बचाई जान भारत को औषध निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने में एमएसएमई सेक्टर की होगी बड़ी भूमिका : जेपी नड्डा

 

देवशयनी एकादशी 2026: सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

Religious
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 13:27 IST

आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर शनिवार को देवशयनी एकादशी मनाई जा रही है। भगवान विष्णु चार महीने के योगनिद्रा में चले गए हैं। इसी के साथ ही चातुर्मास की शुरुआत हो गई है। अब से चार महीने तक सृष्टि का संचालन भगवान शिव संभालेंगे। देवशयनी एकादशी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक श्लोक, "सर्गस्थितिविनाशानां जगतो यो जगन्मयः। मूलभूतो नमस्तस्मै विष्णवे परमात्मने॥" साझा किया। सीएम योगी ने आगे लिखा, "भगवान श्री हरि के 'योगनिद्रा' में गमन की पावन तिथि देवशयनी एकादशी पर त्रिलोक स्वामी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सम्पूर्ण सृष्टि पर सर्वदा बनी रहे। सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीहरि विष्णु से प्रार्थना है कि उनकी कृपा हम सभी पर बनी रहे। उनका आशीर्वाद हम सभी के जीवन को स्वस्थ, सुखी, समृद्ध एवं मंगलमय बनाए।"राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "सभी प्रदेशवासियों को पावन देवशयनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली का संचार हो।"

देवशयनी आषाढ़ी एकादशी के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने श्री विट्ठल और माता रुक्मिणी की भव्य पूजा और अभिषेक किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर उन्होंने पोस्ट में लिखा, "आज श्रीक्षेत्र पंढरपुर में भगवान श्री विट्ठल और माता श्री रुक्मिणी की भव्य पूजा और अभिषेक के बाद, महाराष्ट्र की सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली और हर नागरिक के मंगलमय जीवन के लिए विट्ठुमौली के चरणों में प्रार्थना की गई।"

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD