Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें पांच वर्षों में सीबीएसई स्कूल राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में होंगे शामिल: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू भारतीय सिनेमा की सदाबहार आइकन रेखा इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होंगी गेस्ट ऑफ ऑनर देवशयनी आषाढ़ी एकादशी पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं देवशयनी एकादशी पर बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक लगाकर अद्भुत शृंगार, चार महीने शिव करेंगे सृष्टि का संचालन अषाढ़ी एकादशी : सीएम फडणवीस और मुंबई की मेयर ने मंदिर में की पूजा-अर्चना, कई अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं देहरादून में 'रन फॉर कारगिल हीरोज' मैराथन को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि बरसात के मौसम में हल्का भोजन करना फायदेमंद, तला-भुना, मसालेदार खाने से बचें बाहरी दुनिया के शोर से पाएं मुक्ति, अपनाएं कर्णपीड़ासन और बढ़ाएं मानसिक एकाग्रता दोस्ती, मस्ती और गहराई का अनूठा संगम है 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का संगीत: शंकर महादेवन 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद बदली अदा शर्मा की किस्मत, बोलीं- 'अब मिल रहे हैं अच्छे किरदार' पटना में ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन, सीएम बोले- अब बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे, सीएम बोले- 'जनता की सरकार, हम हैं आपके सेवक' यूएसआईएसपीएफ ने लॉन्च की 'वी द पीपल–250 वॉयसेज' कॉफी टेबल बुक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की रूपा, पिंकी ने टाईब्रेक में टोंगा को हराकर बाउल्स में लगातार तीसरी जीत दर्ज की फिल्म के लिए खुद पर बहुत काम करना पड़ा था : सानवी तलवार भारत का 'अनूठा रिकॉर्ड', टी20 में ऐसा करने वाला पहला देश बना देवशयनी एकादशी 2026: सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे: सीएम योगी मुजफ्फरपुर में नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत, एक ने तैरकर बचाई जान भारत को औषध निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने में एमएसएमई सेक्टर की होगी बड़ी भूमिका : जेपी नड्डा यूटीटी सीजन 7: मानुष और हर्सी का दमदार प्रदर्शन, कोलकाता थंडरब्लेड्स को मात देकर फाइनल में यू मुंबा

 

भारत को औषध निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने में एमएसएमई सेक्टर की होगी बड़ी भूमिका : जेपी नड्डा

Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 25 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 13:21 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को समर्पित राष्ट्रीय संगठन लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित एलयूबी फार्मा कॉन्क्लेव-2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। कॉन्क्लेव की थीम 'विकसित भारत-2047 के लिए फार्मा सेक्टर का रोड मैप' थी।  

इस दौरान उन्‍होंने कहा कि औषध निर्माण के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेज गति से कार्य किया जा रहा है। साथ ही आने वाले कुछ वर्षों में अफोर्डेबल मेडिसिन, बल्क ड्रग्स, वैक्सीन और मेडिकल डिवाइसेस की मैन्युफैक्चरिंग में भारत को गति देने में एमएसएमई सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आज पूरी दुनिया में भारत में तैयार की गई दवाओं पर भरोसा किया जाता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने देशभर के फार्मा उद्यमियों से आह्वान किया कि वे क्वांटिटी की बजाय क्वालिटी प्रोडक्ट्स पर अधिक फोकस करें, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में दुनिया भर में ब्रांड भारत की बेहतर छवि बन सकें।उन्होंने बताया कि विश्व के वैक्सीन उत्पादन में भारत 60 फीसदी योगदान करता है, जबकि 30 बिलियन डॉलर के एक्सपोर्ट में भी इस सेक्टर की बड़ी हिस्सेदारी है।नड्डा ने लघु उद्योग भारती के कार्य को यह कहते हुए सराहा कि संगठन ने देशभर के लघु उद्यमियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके सफल निराकरण में सफलता प्राप्त की है।

इस अवसर पर फार्मा डिपार्टमेंट के सचिव मनोज जोशी ने बताया कि गुणवत्ता में जब भी एमएसएमई कहीं चूक करता है, तो उसका सीधा फायदा बड़ी कंपनियों को पहुंचता है। उन्होंने कहा कि फार्मा उद्योग में उद्यमी को नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि रेगुलेटरी और कंप्लायंस दोनों ही मोर्चों पर रही कमियों को दूर करना होगा।

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया राजीव सिंह रघुवंशी ने दवा उत्पादकों को नए रेगुलेशन की जानकारी देते हुए बताया कि वे एमएसएमई कलस्टर के माध्यम से नियमों का पालन कर सकते हैं। महाराष्ट्र के कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन तुकाराम मुंडे ने प्रशासनिक ऑडिट पर प्रकाश डाला।कॉन्क्लेव का एक और प्रमुख आकर्षण रहा फार्मा सेक्टर के अग्रणी और सफल उद्यमियों का सम्मान। 

जिन 5 उद्यमियों ने एमएसएमई सेक्टर से शुरू करके लार्ज कॉर्पोरेट तक सफलता प्राप्त की, उनमें सेक्टर सिस्टोपिक लेबोरेटरी प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पीके दत्ता, एसीजी ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत सिंह, नेक्स्ट वेव इंडिया एंड एबीएस मर्केंटाइल प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर बोध राज सिकरी, ईस्ट अफ्रीकन इंडिया ओवरसीज के मैनेजिंग डायरेक्टर रामकुमार जैन और कोवेलेंट लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एम. विजय किरण शामिल रहे।

इससे पूर्व लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश गुप्ता ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जानकारी दी कि संगठन ने सीएसआईआर से टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के साथ स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्री-अकेडेमिया सहयोग सहित भारत सरकार के जेम पोर्टल पर लघु उद्योगों जोड़ने के लिए निरंतर वेबिनार आयोजित किए।फार्मा कॉन्क्लेव के कोऑर्डिनेटर और लघु उद्योग भारती के फार्मा उत्पाद समूह के हेड डॉ. राजेश गुप्ता ने फार्मा इंडस्ट्री के समक्ष आ रही चुनौतियों का मेमोरेंडम स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को सौंपा। 

कॉन्क्लेव में दस प्रदेशों के ड्रग कंट्रोलर और देशभर के 400 दवा उत्पादकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रकाश चंद्र, उत्पाद समूह के राष्ट्रीय समन्वयक घनश्याम ओझा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन दादू एवं राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव नरेश पारीक विशेष रूप से उपस्थित रहे. एलयूबी फार्मा कमिटी के सदस्य संजय सिंघला, रवलीन सिंह, रोहित भाटिया और अमित चावला ने कमिटी के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD