Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें रविंदर सिंह खेड़ा ने खरड़ के विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक संपन्न, 15 में से 13 मामलों का हुआ समाधान युवाओं के नाम पर कांग्रेस की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण, उनके भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार का उद्देश्य है प्रत्येक नागरिक को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना : श्याम सिंह राणा सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए'

 

पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है'

Pankaj Tripathi, Criminal Justice 4, Main Atal Hoon, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 13:48 IST

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार उनके लिए सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक रहा। फिल्म 'मैं अटल हूं' में उन्होंने देश के लोकप्रिय नेता के जीवन, विचारों और व्यक्तित्व को पर्दे पर उतारने की कोशिश की। इस किरदार को लेकर और लोकप्रिय वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' के नए सीजन को लेकर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी।

दरअसल, पंकज त्रिपाठी अभिनेता शेखर सुमन के टॉक शो 'शेखर टुनाइट' में मेहमान बनकर आए थे। शो में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ''किसी भी सीरीज की सफलता सिर्फ कलाकारों की वजह से नहीं होती, बल्कि इसके पीछे लेखक, शो रनर और पूरी क्रिएटिव टीम की मेहनत होती है।'' 'क्रिमिनल जस्टिस 4' में वापसी को लेकर पंकज त्रिपाठी ने कहा, ''मैं इस सीजन को लेकर शुरुआत में थोड़ा सतर्क था।

मैं किसी भी प्रोजेक्ट को सिर्फ इसलिए नहीं चुनता, क्योंकि वह पहले सफल रहा है। मेरे लिए कहानी में दम होना जरूरी है। जब मुझे इस सीजन की स्क्रिप्ट मिली तो मैंने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर कहानी मुझे प्रभावित करेगी, तभी मैं इसका हिस्सा बनूंगा।'' पंकज त्रिपाठी ने कहा, ''मैंने अभी तक सिर्फ दो ही ऐसे शो किए हैं जो चौथे सीजन तक पहुंचे हैं, इनमें 'मिर्जापुर' और 'क्रिमिनल जस्टिस' शामिल हैं।

जब मैंने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो सच में वह बहुत शानदार थी और मुझे लगा कि यह अब तक के सभी सीजन से बेहतर है।'' बातचीत के दौरान पंकज त्रिपाठी ने अपनी अभिनय प्रक्रिया के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वह किसी भी किरदार को निभाने से पहले उसकी तैयारी में काफी समय लगाते हैं। कैमरे के सामने आने के बाद वह किरदार को महसूस करने पर ध्यान देते हैं।

उन्होंने कहा, ''मैं अभिनय को लेकर बहुत सोचता हूं, लेकिन जब किरदार निभाने जाता हूं तो उस समय ज्यादा नहीं सोचता। अगर किरदार के लिए तैयारी मजबूत होगी तो उसे निभाना आसान हो जाता है।'' पंकज त्रिपाठी ने अपनी फिल्म 'मैं अटल हूं' में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाने के अनुभव को भी याद किया।

उन्होंने कहा, ''मैंने अटल जी की बहुत सारी किताबें पढ़ीं और उनके पुराने भाषण देखे। मेरे लिए यह बहुत चुनौतीपूर्ण था क्योंकि मैं मिमिक्री में अच्छा नहीं हूं। मुझे डर था कि मैं अटल जी को कितना निभा पाऊंगा। हालांकि बाद में मुझे समझ आया कि किसी व्यक्ति की पहचान सिर्फ उसके बाहरी हाव-भाव से नहीं होती, बल्कि उसके विचार, उसकी बुद्धिमत्ता और उसके मूल्यों से होती है।''

 

Tags: Pankaj Tripathi , Criminal Justice 4 , Main Atal Hoon , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD