Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें रविंदर सिंह खेड़ा ने खरड़ के विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक संपन्न, 15 में से 13 मामलों का हुआ समाधान युवाओं के नाम पर कांग्रेस की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण, उनके भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार का उद्देश्य है प्रत्येक नागरिक को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना : श्याम सिंह राणा सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए'

 

छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए'

Soundarya Rajinikanth, Tollywood, Tollywood News, Latest Tollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 13:44 IST

फिल्म निर्माता और सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत इन दिनों छात्रों के समर्थन में दिए गए अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। सौंदर्या ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति अपनी एकजुटता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनकी बातों को सुना जाना चाहिए। सौंदर्या रजनीकांत ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम के जरिए छात्रों के समर्थन में एक पोस्ट किया।

उन्होंने लिखा, ''मैं भारत के छात्रों के साथ एकजुटता से खड़ी हूं। छात्रों की आवाज को सम्मान, गरिमा और संवेदनशीलता के साथ सुना जाना चाहिए, क्योंकि यही युवा देश का भविष्य हैं।'' उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ''हर छात्र को ऐसी शिक्षा व्यवस्था मिलनी चाहिए, जो उसके अंदर आत्मविश्वास पैदा करे और उसे आगे बढ़ने की उम्मीद दे।

एक बेहतर शिक्षा प्रणाली के लिए लगातार प्रयास करते रहना जरूरी है, ताकि छात्रों को निष्पक्ष और भरोसेमंद माहौल मिल सके।'' सौंदर्या के अलावा मलयालम फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री मंजू वारियर ने भी छात्रों के प्रदर्शन को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि किसी भी मुद्दे पर राजनीति से पहले इंसानियत को महत्व दिया जाना चाहिए।

युवाओं को सवाल पूछने, अपनी परेशानियां सामने रखने और सरकार से जवाब मांगने का अधिकार है। मंजू वारियर ने कहा, ''देश की परीक्षा प्रणाली में लोगों का भरोसा बनाए रखना बहुत जरूरी है। शिक्षा व्यवस्था में विश्वास तभी मजबूत हो सकता है, जब उसमें पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता हो। छात्रों को डर का माहौल नहीं बल्कि उम्मीद और बेहतर भविष्य मिलना चाहिए।''

दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्य परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी समस्याओं, जिसमें नीट-यूजी पेपर लीक जैसे मामले भी शामिल हैं, को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि परीक्षा व्यवस्था में सुधार और जिम्मेदारी तय करना जरूरी है, ताकि छात्रों के भविष्य के साथ किसी तरह का अन्याय न हो।

 

Tags: Soundarya Rajinikanth , Tollywood , Tollywood News , Latest Tollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD