Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें रविंदर सिंह खेड़ा ने खरड़ के विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक संपन्न, 15 में से 13 मामलों का हुआ समाधान युवाओं के नाम पर कांग्रेस की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण, उनके भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार का उद्देश्य है प्रत्येक नागरिक को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना : श्याम सिंह राणा सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए'

 

राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं

Raj Kundra, The Great Punjab Robbery, Punjabi Film, Punjab Cinema, Pollywood, Pollywood News, Latest Pollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 13:40 IST

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा अब पंजाबी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अपनी पहली पंजाबी फिल्म 'मेहर' के जरिए अभिनय की शुरुआत करने वाले राज कुंद्रा अब ऐसी कहानियों का हिस्सा बनना चाहते हैं, जो सिर्फ मनोरंजन तक सीमित न हों, बल्कि समाज, संस्कृति और लोगों की भावनाओं को भी दर्शाएं।

उनका कहना है कि पंजाब की मिट्टी में कई ऐसी कहानियां छिपी हुई हैं, जिन्हें अब तक बड़े पर्दे पर सही तरीके से पेश नहीं किया गया है। राज कुंद्रा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ''मैं सिर्फ फिल्मों में नजर आने के लिए काम नहीं करना चाहता, बल्कि ऐसे प्रोजेक्ट चुनना चाहता हूं, जिनके पीछे कोई मजबूत विचार और उद्देश्य हो।

मेरे लिए किसी भी फिल्म या किरदार का महत्व इस बात से तय होता है कि वह दर्शकों तक क्या संदेश पहुंचाता है। मुझे ऐसे प्रोजेक्ट पसंद हैं, जो परिस्थितियों से जुड़े हों। पंजाब में ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण कहानियां हैं, जो अभी तक पर्दे तक नहीं पहुंची हैं।'' राज कुंद्रा ने अपनी अगली फिल्म 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' को लेकर बताया, ''इस फिल्म का विचार काफी पहले आया था।

यह फिल्म सौरभ वर्मा के साथ मेरी पहली फिल्म बनने वाली थी, लेकिन उस समय आर्थिक सहयोग और निर्माताओं की कमी के कारण यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया, हालांकि फिल्म की कहानी मुझे हमेशा पसंद रही और मैं इससे जुड़ा रहा।'' राज कुंद्रा ने बताया, ''फिल्म 'मेहर' के बाद कई निर्माताओं ने मुझसे संपर्क किया।

इसी दौरान मैंने 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' को लेकर बातचीत की और कई निर्माता इस प्रोजेक्ट से जुड़ गए। अच्छी कहानी हमेशा अपना रास्ता बना लेती है और यही इस फिल्म के साथ भी हुआ।'' उन्होंने आगे बताया कि 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' के बाद उनकी अगली फिल्म एक होम प्रोडक्शन होगी। यह फिल्म पूरे भारत के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी और पैन इंडिया स्तर पर रिलीज करने की योजना है।

 

Tags: Raj Kundra , The Great Punjab Robbery , Punjabi Film , Punjab Cinema , Pollywood , Pollywood News , Latest Pollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD