Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें शिरोमणी अकाली दल हिमाचल प्रदेश से पाकिस्तान तक सतलुज और ब्यास दरिया बने बांधों को कंक्रीट से मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: सुखबीर सिंह बादल दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में एन.एस.ए के तहत एहतियातन हिरासत में रखने का फैसला निंदनीय : सुखबीर सिंह बादल एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की गुरुग्राम में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सरकारी भूमि के मूल्यांकन के लिए पैनलबद्ध मूल्यांकनकर्ताओं हेतु सख्त आचार संहिता को दी मंजूरी शिक्षा को कौशल और उद्योग से जोड़ना है जरूरी-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा टीबी मुक्त भारत ऐप पंजीकरण में हरियाणा देश में दूसरे स्थान पर नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाए निवारण- लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा साइबर अपराध के खिलाफ हरियाणा की बड़ी सफलता, पीड़ितों को ₹2.51 करोड़ लौटाए लालड़ू नगर काउंसिल के नए पदाधिकारियों ने संभाला पदभार विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जीरकपुर में करीब 83 लाख रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात हंसराज हंस का नया पंजाबी गीत ‘आजा दोवें नचिए’ 29 जुलाई को होगा रिलीज, फर्स्ट लुक ने बढ़ाई उत्सुकता मोहाली प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित टीम का 27वां पदभार ग्रहण समारोह संपन्न हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूल बैग वितरित किए श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर अमृतसर में 6.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे दूसरे दिन फिर बोह पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, आपदा प्रभावितों के बीच बांटी राहत सामग्री पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एरिथमिया क्लीनिक, हार्ट रिदम डिसऑर्डर का होगा आधुनिक इलाज 454 फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा घोटाले पर कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का इस्तीफा मांगा माता चिंतपूर्णी मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा: विधायक ब्रम शंकर जिम्पा 51 शक्तिपीठ भारत की आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के सशक्त प्रतीकः राज्यपाल कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 'मिशन हरियाली 2026' का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने विदेशों में रोजगार के लिए विदेशी भाषा के पाठ्यक्रम शुरू करने की संभावनाएं तलाशने के दिए निर्देश

 

'धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं, छात्रों से मांगें माफी', पीएम मोदी के ऐलान पर बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 12:02 IST

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) राहुल गांधी लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पेपर लीक के सभी मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की घोषणा के बाद राहुल गांधी ने फिर से अपनी मांगें दोहराईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है।

आपने हमारी शिक्षा व्यवस्था पर पूरा कब्जा होने और उसे बर्बाद होने दिया। उसे बढ़ावा भी दिया और इसके जिम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया। "राहुल गांधी ने आगे लिखा, "छात्रों की मांगें साफ हैं कि धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं। छात्रों से माफी मांगें और छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।"इससे पहले, नीट पेपर लीक के मुद्दे पर जारी विवाद के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने और केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। 

पीएम मोदी ने यह भी जानकारी दी कि इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करें।प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा।

इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।"उन्होंने लिखा, "विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए सरकार की ओर से लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।"

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD