Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया राहुल गांधी ने घायल छात्र को पेशकर लगाया आरोप, छात्रों पर पेलेट गन चलाकर सच छिपा रही सरकार

 

शिरोमणी अकाली दल हिमाचल प्रदेश से पाकिस्तान तक सतलुज और ब्यास दरिया बने बांधों को कंक्रीट से मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: सुखबीर सिंह बादल

सतलुज और ब्यास नदियों के किनारे स्थित खडूर साहिब हलके के गांवों का दौरा कर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

तरनतारन , 24 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 13:24 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि पार्टी हिमाचल प्रदेश से लेकर पाकिस्तान सीमा तक सतलुज और ब्यास नदियों पर बने सभी बांधों  को कंक्रीट से पक्का करने के लिए वचनबद्ध है ताकि उस पूरे इलाके को बाढ़ से सुरक्षित बनाया जा सके।अकाली दल अध्यक्ष ने खडूर साहिब हलके का दौरा किया, जो सतलुज और ब्यास नदियों के किनारे स्थित है जहां कल शाम से बाढ़ आने की आशंका बनी हुई थी। उनके साथ पार्टी के संसदीय क्षेत्र के इंचार्ज रमनदीप कौर और वरिष्ठ नेता अवतार सिंह बिल्ला भी मौजूद थे।

इस सप्ताह की शुरूआत में अकाली दल अध्यक्ष ने अजनाला, डेरा बाबा नानक, शाहकोट और सुल्तानपुर लोधी हलकों के कई बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया।सरदार सुखबीर सिंह बादल ने दौरे के दौरान किसानों से बातचीत करते हुए कहा,‘‘ यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पिछले साल लाखों एकड़ जमीन में धान की फसल को व्यापक नुकसान होने के बावजूद बाढ़ सुरक्षा के लिए कोई कदम नही उठाया है। 

किसानों ने बताया कि उन्हें डर है कि अधिक बारिश होने की स्थिति में बांध कायम रह पाएगा यां नही?’’ उन्होने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि अकाली दल बांध को मजबूत करने में तत्काल उनकी मदद करेगा और इसके लिए डीजल और गैबियन उपलब्ध कराएगा।सरदार बादल ने यह दावा करते हुए कहा कि अगली अकाली दल सरकार बांधों को कंक्र्रीट से मजबूत करना सुनिश्चित करेगी   । उन्होने कहा,‘‘ हम बांधों के साथ-साथ सड़कों का भी निर्माण करेंगें ताकि नदियों के किनारे रहने वाले लोग वहां से आसानी से यात्रा करना सुगम हो सके।’’

अकाली दल अध्यक्ष ने लोगों को उन एजेंसियों से सावधान रहने का आग्रह किया जो अकाली दल और सिख संस्थानों को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होने कहा,‘‘ इस बात की पूरी संभावना है कि एक नया अकाली गुट आपके पास यह दावा करते हुए वोट मांगेगा कि वह असली पार्टी से हैं। आपको याद रखना चाहिए कि हम पंथक विरासत के असली उत्तराधिकारी हैं, जिसकी हमने 100 सालों से अधिक सालों से रक्षा की है।’’ 

उन्होने कहा कि तरनतारन और राज्य के अन्य बाॅर्डर इलाकों में जो भी विकास हुआ है वह अकाली दल के कार्यकाल के दौरान हुआ है। उन्होने कहा,‘‘ बाॅर्डर इलाके अब विकास के लिए चिल्ला रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ने ही लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया। अकाली दल सीमावर्ती इलाकों के समग्र विकास का दावा करता है और क्षेत्र में उद्योग को आकर्षित करने के लिए विशेष पैकेज लाने का वादा करता है।’’

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD