Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया राहुल गांधी ने घायल छात्र को पेशकर लगाया आरोप, छात्रों पर पेलेट गन चलाकर सच छिपा रही सरकार

 

दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में एन.एस.ए के तहत एहतियातन हिरासत में रखने का फैसला निंदनीय : सुखबीर सिंह बादल

कहा कि प्रदर्शनकारी छात्र आतंकवादी नही हैं उनके साथ सहानुभूति से व्यवहार किया जाना चाहिए

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शाहकोट/सुल्तानपुर लोधी , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 13:16 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने राष्ट्रीय राजधानी में तीन महीने की अवधि के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत तीन महीने की अवधि के लिए एहतियातन हिरासत में रखने के दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के फैसले की कड़ी निंदा की है।अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आजशाहकोट और सुल्तानपुर लोधी दोनों हलकों में धुस्सी बांध का निरीक्षण करते हुए पत्रकारों से बात कहा,‘‘ मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि शांतिपूर्ण आंदोलन से निपटने का यह कोई तरीका नही है। 

विरोध करने वाले छात्र हमारे बच्चे हैं वे आतंकवादी नही हैं। मैं उपराज्यपाल से इस आदेश को तत्काल वापिस लेने की अपील करता हूं कि वह इस आदेश को तुरंत वापिस लें। एनएसए थोपना छात्रों के विरोध का समाधान नही है। सहानुभूति दिखाना ही एकमात्र उपाय है। आइए हम प्यार से उनका दिल जीतें और टकराव पैदा होने से बचें।’’यह कहते हुए कि केंद्र को राष्ट्रीय परीक्षा संगठनों मं व्यवस्थित सुधार करने के लिए काम करना चाहिए। 

उन्होने कहा,‘‘ छात्र इस बात से दुखी हैं कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में धांधली की जाती है और मेधावी छात्रों की कीमत पर बेईमान लोगों का चयन किया जाता है। इस भावना को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) लगाकर दबाने से हमारे छात्रों का भविष्य तबाह हो जाएगा।’’अकाली दल अध्यक्ष ने दोनों हलकों में धुस्सी बांध का निरीक्षण किया। किसानों से बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि वह बेहद हैरान हैं कि पिछले साल बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर तबाही के बावजूद आम आदमी पार्टी सरकार ने बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए कोई कदम नही उठाया है। 

उन्होने कहा,‘‘ तटबंधों में कमजोर जगहों पर कंक्रीट नही डाला गया है। हलके की सड़कों की हालत बेहद खराब है।’’ किसानों ने अकाली दल अध्यक्ष को बताया कि इस साल बाढ़ सुरक्षा कार्य नही किया गया है और न ही आम आदमी पार्टी ने पिछले साल आई बाढ़ में हुए नुकसान के लिए उन्हें कोई मुआवजा दिया है। उन्होने किसानों को आश्वासन दिया कि शिरोमणी अकाली दल बाढ़ सुरक्षा कार्यों में उनकी मदद करेगा और जहां भी जरूरत होगी , डीजल और तार के खंभे उपलब्ध कराए जाएंगें। वरिष्ठ नेता बरजिंदर सिंह, परमबंस सिंह रोमाणा ,बछितर सिंह कोहाड़ और हरजप सिंह संघा भी अकाली दल अध्यक्ष के साथ मौजूद थे।

पत्रकारों से बात करते हुए सरदार बादल ने बरनाला में महिला सफाई सेवकों के साथ बर्बरता करने के लिए गुरु दोखी मुख्यमंत्री भगवंत मान की कड़ी निंदा की। उन्होने कहा कि बरनाला में महिला सफाई सेवकों के साथ किए गए शर्मनाक और क्रूर व्यवहार ने साबित कर दिया कि भगवंत मान न केवल पुलिस राज चला रहे, बल्कि वे गुंडा राज की अध्यक्षता भी कर रहे हैं। उन्होने कहा कि इससे पहले सरकार ने किसानों, शिक्षकों और विभिन्न विभागों के ठेके पर रखे कर्मचारियों पर भी अत्याचार किया है।

उन्होने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नापाक साजिश को अंजाम देते हुए पंजाब में सरकारी नौकरियों के लिए बाहरी लोगों की भर्ती की जा रही है। उन्होने कहा कि राज्य में एक के बाद पेपर लीक और भर्ती घोटाले हो रहे, जिनमें से सबसे ताजा मामला फार्मेसी आॅफिसर घोटाला है। उन्होने कहा,‘‘ आबकारी निरीक्षकों और नायब तहसीलदारों की भर्ती में बड़े स्तर पर अनियमितताएं के बावजूद किसी को भी जवाबदेह नही ठहराया गया है। सरकार इतना ही नही क्यांकि मनीष सिसोदिया ने चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन में दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में पंजाब में एक भी पेपर लीक नही हुआ।’’

सरदार बादल ने यह भी दावा किया कि आम आदमी पार्टी अपने राजनीतिक मकसदों को पूरा करने के लिए कर्ज लेकर सभी सरकारी संस्थानों को खतरे में डाल रही है। उन्होने कहा,‘‘ इन्होने 13 हजार करोड़ रूपये का कर्ज लिया है और साथ ही पीएसपीसीएल  को 10 हजार करोड़ रूपये का कर्ज लेने के लिए मजबूर किया गया। इन सबके परिणामस्वरूप बिजली के बिलों में बढ़ोतरी होगी और किसानों के लिए बिजली की आपूर्ति में कमी के रूप में सामने आएगी।’’

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD