Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया

 

लालड़ू नगर काउंसिल के नए पदाधिकारियों ने संभाला पदभार

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने लालड़ू के विकास के लिए 47.54 करोड़ रुपये की लागत से नए सीवरेज प्रोजेक्ट की घोषणा की

Kuljit Singh Randhawa, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Lalru
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लालड़ू , 24 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 12:49 IST

लालड़ू नगर काउंसिल में श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के भोग के उपरांत हलका विधायक स. कुलजीत सिंह रंधावा और जिला प्रधान श्रीमती प्रभजोत कौर की मौजूदगी में नगर काउंसिल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने पदभार संभाले। इस अवसर पर श्री जोरावर सिंह ने नगर काउंसिल के प्रधान, स. हरीश मदान ने वरिष्ठ उपप्रधान और स. अमन राणा ने उपप्रधान के रूप में पदभार संभाला।

इस अवसर पर हलका विधायक स. कुलजीत सिंह रंधावा ने लालड़ू के विकास को नई गति देते हुए 47.54 करोड़ रुपये की लागत से नए सीवरेज प्रोजेक्ट की घोषणा की। इस प्रोजेक्ट के तहत लालड़ू और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में सीवरेज नेटवर्क का विस्तार करने के साथ-साथ तीन नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एस.टी.पी.) स्थापित किए जाएंगे।

प्रोजेक्ट के तहत लैहली, हसनपुर और जलालपुर सहित मगरा, डहेर और आलमगीर क्षेत्रों को कवर करते हुए मगरा में 3 एम.एल.डी. क्षमता वाला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसी प्रकार लालड़ू मंडी से वेरका तक सीवरेज नेटवर्क बिछाया जाएगा और वेरका में 3.5 एम.एल.डी. क्षमता वाला एस.टी.पी. स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा दप्पर में 1 एम.एल.डी. क्षमता वाला नया एस.टी.पी. भी स्थापित किया जाएगा।

विधायक स. कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि लालड़ू के सर्वांगीण विकास और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि नए सीवरेज प्रोजेक्ट से क्षेत्र में सीवरेज प्रबंधन को और मजबूती मिलेगी तथा लोगों को लंबे समय से पेश आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और लोगों को स्वच्छ एवं बेहतर जीवन उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नगर काउंसिल के नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने और लालड़ू के विकास को और गति देने के लिए मिल-जुलकर काम करने का आह्वान किया।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Lalru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD