Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया

 

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूल बैग वितरित किए

स्कूल बैग उपलब्ध कराने का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम करना है — हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

Harbhajan Singh ETO, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जंडियाला गुरु/अमृतसर , 24 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 12:45 IST

पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत आज विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के विभिन्न सरकारी स्कूलों में 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। इस अवसर पर पंजाब के लोक निर्माण मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

लोक निर्माण मंत्री ने स्कूल ऑफ एमिनेंस (बालिका), जंडियाला गुरु, सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दशमेश नगर, गहिरी मंडी, जोहल, बंडाला, मल्लियां तथा खब्बे राजपूतां में विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा, आधुनिक बुनियादी ढांचा तथा सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूल बैग उपलब्ध कराने का उद्देश्य उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अभिभावकों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए ये बैग विद्यार्थियों की दैनिक पढ़ाई में उपयोगी सिद्ध होंगे तथा उन्हें और अधिक मेहनत के साथ शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेंगे।

श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे व्यापक सुधारों के कारण पंजाब आज देश के अग्रणी राज्यों में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक तथा समान अवसरों वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वह अपने सपनों को साकार कर सके।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पूरी लगन, मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करें तथा अपने माता-पिता, शिक्षकों और पंजाब का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफल, समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।इस अवसर पर स्कूलों के प्राचार्य, अध्यापक, शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD