Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया

 

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर अमृतसर में 6.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे

डीसी अमृतसर ने 6.50 लाख पौधारोपण अभियान की प्रगति की समीक्षा की

Dalwinderjit Singh, DC Amritsar, Amritsar, Deputy Commissioner Amritsar, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 24 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 12:44 IST

पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित जिला प्रशासन अमृतसर द्वारा पूरे जिले में 6.50 लाख पौधे लगाने का विशेष अभियान लगातार जारी है। इस संबंध में उपायुक्त श्री दलविंदरजीत सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने अपने संपूर्ण जीवन में मानवता को समानता, निस्वार्थ सेवा तथा प्रकृति से प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु जी के 650वें प्रकाश पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए जिला प्रशासन ने पूरे जिले में 6.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ये पौधे गांवों की साझा भूमि, शामलात भूमि, शहरी पार्कों, सरकारी एवं निजी स्कूलों-कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, सड़कों के किनारे, नहरों के किनारे तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण करते हुए उन्हें विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि जिस विभाग अथवा संस्था को पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे, उनकी देखभाल, रख-रखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उसी विभाग या संस्था की होगी।उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों, ग्राम पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं, क्लबों तथा आम जनता से इस पर्यावरण संरक्षण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प ले। 

उन्होंने कहा कि यह प्रयास श्री गुरु रविदास जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।इस अवसर पर जिला वन अधिकारी श्री राजेश कुमार ने बताया कि वन विभाग द्वारा सभी सरकारी विभागों तथा सामाजिक संस्थाओं को अभियान के लिए पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस जन-अभियान का हिस्सा बनकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने की अपील की।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) श्री सुरिंदर सिंह, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री असीसइंदर सिंह, सहायक निदेशक बागवानी सरदार जतिंदर सिंह संधू, उप निदेशक पशुपालन डॉ. संदीप धवन, नोडल प्रभारी श्री धर्मिंदर सिंह, उप निदेशक (सी.ई.ओ.) सरदार तीरथपाल सिंह, रोजगार अधिकारी श्री मुकेश सारंगल, जिला पर्यटन अधिकारी श्री सुखमन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Dalwinderjit Singh , DC Amritsar , Amritsar , Deputy Commissioner Amritsar , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD