Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया

 

माता चिंतपूर्णी मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा: विधायक ब्रम शंकर जिम्पा

एनएचएआई अधिकारियों को खामियां तुरंत दूर करने के दिए निर्देश

Bram Shanker Jimpa, AAP Punjab, Hoshiarpur, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 24 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 12:41 IST

आगामी माता चिंतपूर्णी मेलों और त्योहारों के मद्देनज़र श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विधायक एवं पूर्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने चिंतपूर्णी मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया। विधायक जिम्पा ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग पर मौजूद सभी तकनीकी खामियों और दुर्घटना संभावित स्थानों को तत्काल दुरुस्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

विधायक जिम्पा ने कहा कि मंगूवाल नाके के समीप पहले हुए एम्बुलेंस हादसे के बाद भी एनएचएआई ने केवल अस्थायी बैरिकेडिंग कर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान ली है, जबकि यह स्थान आज भी दुर्घटना की आशंका से घिरा हुआ है। इसके अलावा सड़क किनारे पड़े मलबे और बड़े गड्ढे को भी लंबे समय से नहीं हटाया गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य थोड़े समय में पूरे किए जा सकते हैं, लेकिन संबंधित अधिकारियों की उदासीनता चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि यह मार्ग एनएचएआई के अधिकार क्षेत्र में आता है और इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी उसी की है। इसके बावजूद पंजाब सरकार ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए लगभग 14.25 करोड़ रुपए की लागत से आदमपुर से चौहाल तक सड़क का नवीनीकरण करवाया है, ताकि स्थानीय उद्योगों में कार्यरत हजारों कर्मचारियों और आम लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।

विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने चेतावनी दी कि यदि चिंतपूर्णी मेलों से पहले सभी ब्लैक स्पॉट्स और अन्य कमियों को दूर नहीं किया गया, तो वे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और एनएचएआई के उच्च अधिकारियों के समक्ष मामला उठाकर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करवाने के साथ-साथ उनके खिलाफ आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग करेंगे।

इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) राकेश कुमार मीणा, एसडीएम होशियारपुर परमप्रीत सिंह,होशियारपुर कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, पार्षद सुरिंदर कुमार, , प्रवीण सैनी, एक्सीयन नेशनल हाइवे रजिंदर कुमार भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP Punjab , Hoshiarpur , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD