Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया

 

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों की नुहार बदली : मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग, विद्यार्थियों को लगन और मेहनत से पढ़ने के लिए किया प्रेरित

Mohinder Bhagat, AAP Punjab, Jalandhar, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 24 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 12:38 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज स्थानीय सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती शेख और पी.एम. श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बस्ती दानिशमंदा में 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का उद्देश्य हर बच्चे को बेहतर शिक्षा, जरूरी सुविधाएं और उज्ज्वल भविष्य के लिए समान अवसर प्रदान करना है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए है, जिसके परिणामस्वरूप आज पंजाब पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान पर पहुंच गया है।उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों का आधुनिकीकरण किया गया है। राज्य के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाएं, बेहतर फर्नीचर, स्वच्छ वातावरण और अन्य जरूरी सुविधाएं प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों की नुहार  बदल दी है।

श्री भगत ने विद्यार्थियों को लगन और मेहनत से पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षित होकर वह अपने परिवार, समाज, राज्य और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने, लक्ष्य निर्धारित करने और उनकी प्राप्ति के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास करने की सलाह दी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती शेख में किचन शेड, फर्श और अन्य विकास कार्यों के लिए पंजाब सरकार की ओर से 15 लाख रुपये की राशि देने का ऐलान भी किया।इस मौके पर प्रिं. रेखा रानी, प्रिं. दिनेश कुमार, शिक्षा इंचार्ज जालंधर पश्चिमी संजीव भगत, ‘आप’ नेता सिमरनजीत सिंह बंटी, एडवोकेट संदीप वर्मा, कमल लोच, एकमजीत, अनमोल और स्कूलों का स्टाफ भी मौजूद था।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab , Jalandhar , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD