Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया

 

चंपावत का श्री गोलू देवता मंदिर, जहां न्याय की आस लेकर पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु

Religious
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 11:59 IST

देवभूमि उत्तराखंड के आंचल में बसे चंपावत जिले का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व है। इस पावन धरा में 'श्री गोलू जी देवता' विराजमान हैं, जिन्हें न्याय के परम देवता और 'कलयुग के अवतारी राजा' के रूप में पूजा जाता है।गुरुवार को मंदिर की भव्यता का बखान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंदिर की भव्य वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "चंपावत जिले में स्थित श्री गोलू देवता मंदिर आस्था और श्रद्धा का एक प्रमुख केंद्र है। 

बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामनाएं और प्रार्थनाएं लेकर आते हैं। श्री गोलू देवता को न्याय के देवता के रूप में पूजा जाता है और भक्त उनके दरबार में अपनी समस्याओं के समाधान और न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। यदि आप चंपावत जाएं, तो श्री गोलू देवता मंदिर के दर्शन करना न भूलें।"यह एक ऐसा इकलौता मंदिर हैं, जहां पर कागजों पर लिखी अर्जी अदालत की चौखट से पहले भगवान के दरबार में पहुंचती है। 

यह मंदिर उस अटूट विश्वास का प्रतीक है, जहां भक्त अपनी पीड़ा और न्याय की गुहार लेकर आते हैं और कभी खाली हाथ नहीं लौटते। मान्यता है कि यहां पर भक्त मनोकामना पूरी होने पर मंदिर में घंटियां चढ़ाते हैं। यही कारण है कि उनके मंदिरों में लाखों की संख्या में पीतल की घंटियां लटकी हुई दिखाई देती हैं।लोक मान्यताओं के अनुसार, गोलू देवता को गौर भैरव (भगवान शिव) के रूप में पूजा जाता है।

श्री कल्याण सिंह बिष्ट (कालबिष्ट) का जन्म कत्युडा गांव में हुआ था। वे बहुत छोटी उम्र में ही शक्तिशाली हो गए और क्षेत्र के सभी शैतानों को परास्त कर सभी की रक्षा करने लगे। वह हमेशा गरीबों और दबे-कुचले लोगों की मदद करते थे। एक षड्यंत्र में उनके निकट रिश्तेदार ने कुल्हाड़ी से उनका सिर काट दिया। उनका शरीर डाना गोलू गैराड़ (बिनसर वन्यजीव अभ्यारण्य के पास) में गिरा और सिर कपड़खान में। यहां गोलू देवता सफेद कपड़े, सफेद पगड़ी और सफेद शॉल में विराजमान रहते हैं। उनके भाई कलवा भैरव के रूप में पूजे जाते हैं। पास में गर्भ देवी शक्ति का भी मंदिर है।

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD