Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें छात्रों के समर्थन में उतरीं करीना, भूमि, अनन्या और सारा अली खान, बोलीं- 'युवाओं की आवाज सुनना हमारी जिम्मेदारी' रांची में भाजपा-कांग्रेस टकराव के कारण रणक्षेत्र बना रहा हरमू रोड, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर कीर्ति वर्धन सिंह ने जीनबेक कुलुबायेव से की मुलाकात रेखा गुप्ता ने कचरा उठाने वाली 917 मॉर्डन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई एक लड़की की डांट ने बदल दी 'भारत कुमार' की जिंदगी, ऐसे छोड़ी मनोज कुमार ने सिगरेट की लत कश्मीर और सिंधु जल संधि दुष्प्रचार पर भारत की दो टूक, अंतरराष्ट्रीय मंचों का गलत इस्तेमाल बंद करे पाकिस्तान मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही, निर्दोष छात्रों पर अत्याचार हो रहा : राहुल गांधी राहुल गांधी ने गांधी स्मृति तक मार्च किया, नीट छात्रों के लिए न्याय की मांग की 'जन नायकन' पब्लिक रिव्यू : विजय की आखिरी फिल्म ने जीता प्रशंसकों का दिल, क्लाइमैक्स ने किया सबको भावुक बड़े पर्दे पर पहली बार खुद को देख इमोशनल हुईं डोनल बिष्ट, बोलीं– अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है नीट मुद्दे पर रांची में भाजपा कार्यालय घेरने पहुंचे कांग्रेसी, दोतरफा टकराव के बीच फेंके गए अंडे-टमाटर और बोतल मनीला में एड मिलिबैंड से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर मनीला में सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ओमान के विदेश मंत्री से की मुलाकात मोहन यादव ने डबल लेयर फ्लाईओवर का किया लोकार्पण, बोले- इंदौर और विकास एक-दूसरे के पर्याय भारत ने जिम्बाब्वे को 40 बॉल शेष रहते रौंदा, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया ये रिकॉर्ड हल्की बारिश के बाद ही वार्ड नंबर 16 में भर जाता है 3-4 फुट पानी, खेड़ा ने आप सरकार को घेरा पीएमआईडीसी की सीईओ दीप्ति उप्पल, आईएएस ने अमृतसर में विकास कार्यों की समीक्षा की पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर परिवहन नेटवर्क उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. पंजाब सरकार ने 4,056 गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की: विधायका जीवन ज्योत कौर निःशुल्क स्कूल बैग योजना के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग अमृतसर में 6.5 किलो हेरोइन और 9.90 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ एक महिला सहित तीन गिरफ्तार

 

पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए : मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल अबादपुरा में विद्यार्थियों को स्कूल बैग बांटे

Mohinder Bhagat, AAP Punjab, Jalandhar, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 10:31 IST

पंजाब सरकार द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल बैग उपलब्ध करवाने की मुहिम के तहत पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल अबादपुरा में 11वीं और 12वीं कक्षा की विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने स्कूल के विकास कार्यों के लिए 30 लाख रुपये की राशि देने का ऐलान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए जहां बुनियादी ढांचे को मजबूत करके और अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करके सरकारी स्कूलों की सूरत बदली है, वहीं शिक्षकों को विदेशों से ट्रेनिंग दिलवाई है।श्री भगत ने कहा कि स्कूल बैग उपलब्ध करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ माता-पिता पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को भी कम करना है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए उठाए गए क्रांतिकारी कदमों के कारण आज सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने और अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा पंजाब का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफल, खुशहाल और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने विभाग द्वारा भेजी गई आर.ओ. और सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन भी स्कूल को समर्पित की। इससे पहले प्रिंसिपल सोनिया धवन ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया और स्कूल की नुहार बदलने के लिए किए गए प्रयासों के लिए उनका अभार किया। इस मौके पर संजीव भगत, आप नेता गुरनाम सिंह, रणजीत कुमार, सरबजीत कौर, गुरदर्शन और अध्यापक प्रवीन बाला, गुरप्रीत सिंह, त्रिप्ता भाटिया, सरोज बाला तथा अन्य स्टाफ भी मौजूद थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab , Jalandhar , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD