Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, N Chandrababu Naidu, Nara Chandrababu Naidu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमरावती , 22 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 13:00 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू और टीडीपी संसदीय दल के नेता लावू श्रीकृष्ण देवरायलु के साथ मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

चंद्रबाबू नायडू ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे उन्हें आंध्र प्रदेश के भोगापुरम स्थित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए आमंत्रित करने का अवसर मिला।"मुख्यमंत्री ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर बने इस हवाई अड्डे के जरिए उनके साहस, त्याग और देशभक्ति को सम्मान दिया गया है।

टीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और सुधारों पर आधारित नेतृत्व में भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है।चंद्रबाबू नायडू ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का हवाई यात्रा को आसान और सस्ता बनाने का विजन लाखों लोगों का हवाई सफर करने का सपना पूरा कर रहा है। भोगापुरम हवाई अड्डे के शुरू होने से उत्तर आंध्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। 

इससे कनेक्टिविटी, पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उनके नेतृत्व में भारत 'विकसित भारत' के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आंध्र प्रदेश भी 'स्वर्ण आंध्र प्रदेश' बनाकर इस अभियान में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।"मुख्यमंत्री ने पहले घोषणा की थी कि भोगापुरम हवाई अड्डे का उद्घाटन एक अगस्त को होगा।

यात्री टर्मिनल भवन के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री जीएमआर स्किल डेवलपमेंट सेंटर, एविएशन हब-यूनिवर्सिटी और जीएमआर-मानसास एजुकेशन सिटी का भी उद्घाटन करेंगे।मुख्यमंत्री ने इस हवाई अड्डे को उत्तर आंध्र के लिए एक अहम परियोजना बताया। उन्होंने कहा कि यह लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित होगा, वैश्विक स्तर पर बेहतर कनेक्टिविटी देगा और आंध्र प्रदेश की आर्थिक प्रगति में बड़ी भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस परियोजना के लिए जमीन देने वाले किसानों और जमीन मालिकों को सम्मान के तौर पर एक बार मुफ्त हवाई यात्रा का अवसर दिया जाए। कार्यक्रम के सुचारू आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैफिक डायवर्जन, अलग पार्किंग व्यवस्था और कड़ी सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा। साथ ही, कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , N Chandrababu Naidu , Nara Chandrababu Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD