Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित

पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्यालय में फलदार और पारंपरिक पौधों का लगाया लंगर

Harchand Singh Barsat, Chairman Punjab Mandi Board, AAP Punjab, SAS Nagar, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 22 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 11:32 IST

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह हरियावल लहर के तहत पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्यालय में फलदार और पारंपरिक पौधों का लंगर लगाया गया। इस दौरान स. हरचंद सिंह बरसट की ओर से मंडी बोर्ड के मुख्यालय और मॉडर्न फल एवं सब्जी मंडी, मोहाली में 100 पौधे लगाए गए और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी गई। इस अवसर पर आम लोगों को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया गया और 700 पौधे बांटे गए।

इससे पहले भी शहीद भगत सिंह हरियावल लहर के तहत पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्यालय में पौधे लगाए गए थे, जिनकी देखभाल भी की जा रही है, जिसके कारण वे पौधे लगभग 10-12 फीट लंबे हो गए हैं, जिन्हें देखकर स. बरसट की ओर से प्रसन्नता व्यक्त की गई। स. हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि पर्यावरण में जो बदलाव हो रहे हैं, वह हमें सीधे तौर पर संकेत दे रहे हैं कि दिन-ब-दिन लोग प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं। बढ़ते तापमान ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। 

गर्मी में हो रही बढ़ोतरी का असर आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। इसलिए सभी को पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्ध रखने में अपना सहयोग देना चाहिए, ताकि हमारा आस-पास हरा-भरा रह सके।पर्यावरण को स्वच्छ रखने में पेड़ों की अहम भूमिका होती है। बारिश का मौसम पौधारोपण के लिए सबसे फायेदमंद होता है, क्योंकि इन दिनों में लगाए गए पौधों का चलना बहुत आसान होता है, लेकिन ऐसे में पौधों की देखभाल की ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि पेड़ मनुष्य की हर जरूरत को पूरा करते हैं। एक पेड़ 40-50 साल तक छाया, ऑक्सीजन, फल और लकड़ी देता है। कोरोना काल के दौरान जिस तरह लोगों को आर्टिफिशियल सिलेंडर लेकर ऑक्सीजन का प्रबंध करना पड़ा था, इसे देखते हुए हमें प्राकृतिक ऑक्सीजन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।चेयरमैन ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरे पंजाब में पौधे लगाए जा रहे हैं। 

उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आढ़तियों को अपने आस-पास पांच-पांच पौधे लगाने तथा अपने जन्मदिन पर दो-दो पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि शहीद भगत सिंह हरियावल लहर के तहत पिछले चार सीजन के दौरान 1,21,000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं और इस सीजन में पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा 55 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है।

इस अवसर पर स. जतिंदर सिंह भंगू इंजीनियर-इन-चीफ, स. हरजीत सिंह संधू संयुक्त सचिव, स. गुरिंदर सिंह चीमा मुख्य इंजीनियर, स. अमनदीप सिंह मुख्य इंजीनियर, स. मनिंदरजीत सिंह बेदी जी.एम., स. सुरमुख सिंह अमला अफसर सहित समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Tags: Harchand Singh Barsat , Chairman Punjab Mandi Board , AAP Punjab , SAS Nagar , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD