Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए

पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. निज्जर

Dr Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Amritsar, Kot Baba Deep Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 22 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 11:31 IST

पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग उपलब्ध करवाने के अभियान के तहत आज विधानसभा क्षेत्र अमृतसर दक्षिण के विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोट बाबा दीप सिंह (लड़के) में विद्यार्थियों को पंजाब सरकार द्वारा भेजे गए स्कूल बैग वितरित किए।इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को संबोधित करते हुए डॉ. निज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार कर रही है। 

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा, आधुनिक आधारभूत ढांचा तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग उपलब्ध करवाने का उद्देश्य उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके अभिभावकों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना भी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए ये स्कूल बैग विद्यार्थियों की दैनिक पढ़ाई में उपयोगी सिद्ध होंगे।

डॉ. निज्जर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किए गए व्यापक सुधारों के कारण आज पंजाब देश के अग्रणी राज्यों में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण एवं समान अवसरों वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वह अपने सपनों को साकार कर सके।उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अपनी पढ़ाई करें तथा अपने माता-पिता, शिक्षकों और पंजाब का नाम रोशन करें। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफल, समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य श्रीमती मोनिका, आम आदमी पार्टी युवा विंग के प्रभारी संदीप सिंह, शिक्षा विंग अमृतसर के प्रभारी जसकरणदीप सिंह, वार्ड नंबर 42 के प्रभारी शेर-ए-पंजाब सिंह, विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर के ओएसडी मनप्रीत सिंह तथा स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

 

Tags: Dr Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Amritsar , Kot Baba Deep Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD