Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके

Protest, Sonam Wangchuk, Cockroach Janta Party, CJP, Abhijeet Dipke, Jantar Mantar, Delhi Jantar Mantar, Chalo Sansad, Chalo Sansad March, Delhi Police, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jul 2026

Last updated on: Jul 21, 2026, 12:48 IST

दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संसद मार्च को रद्द करने का फैसला लिया गया है, जबकि आंदोलन और भूख हड़ताल जारी रहेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि मानसून सत्र में विपक्ष द्वारा नीट-यूजी का मुद्दा उठाए जाने का स्वागत है, लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा। अभिजीत दिपके ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हमारा प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण था, लेकिन सबसे पहले कार्रवाई दिल्ली पुलिस की ओर से की गई।

पुलिस ने छात्रों पर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हुए।  उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ छात्राओं के साथ भी कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने स्वयं बैरिकेड्स के पास पुलिसकर्मियों को छात्राओं के साथ सख्ती करते देखा और कई छात्रों के सिर फूटने, हाथ-पैर टूटने तथा गंभीर रूप से घायल होने की घटनाएं सामने आईं।

उन्होंने कहा कि आंदोलन में शामिल छात्र संसद तक मार्च करने के लिए पूरी तरह तैयार थे और उनका कहना था कि वे लाठियां खाने और चोटें सहने के बावजूद आगे बढ़ेंगे। हालांकि, हमारी जिम्मेदारी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी थी। इसी कारण संसद मार्च को बीच में ही रोकने का निर्णय लिया गया ताकि किसी भी छात्र की जान खतरे में न पड़े।

पुलिस की कार्रवाई ऐसी थी, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई थी। छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस बर्बरता के विरोध में सोनम सर (सोनम वांगचुक) ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त न करने का फैसला लिया है। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि छात्रों के साथ हुई कार्रवाई को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

पूरे देश ने देखा कि किस तरह छात्रों पर बल प्रयोग किया गया और यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक के सवाल पर दिपके ने कहा कि एक ओर सरकार बातचीत के लिए बुला रही थी, जबकि दूसरी ओर प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठियां चलाई जा रही थीं। कई इलाके में छात्रों के साथ पुलिस कार्रवाई जारी थी, जिससे सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं।

सौरभ दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के संबंध में पूछे जाने पर अभिजीत दिपके ने कहा कि यदि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है तो फिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि नीट-यूजी विवाद के कारण कई छात्रों ने आत्महत्या की और पूछा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी?

मानसून सत्र के पहले दिन संसद में नीट-यूजी का मुद्दा विपक्ष द्वारा उठाए जाने पर दिपके ने विपक्षी दलों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने छात्रों से किया गया अपना वादा निभाया और सदन में इस मुद्दे को उठाया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन और विरोध जारी रहेगा तथा इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठाई जाती रहेगी।

 

Tags: Protest , Sonam Wangchuk , Cockroach Janta Party , CJP , Abhijeet Dipke , Jantar Mantar , Delhi Jantar Mantar , Chalo Sansad , Chalo Sansad March , Delhi Police , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD