Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सम्राट चौधरी ने खोले 551 आदर्श विद्यालय, दिनकर विश्वविद्यालय का ऐलान

Samrat Choudhary, BJP Bihar, Chief Minister of Bihar, Giriraj Singh, Begusarai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेगूसराय , 19 Jul 2026

Last updated on: Jul 20, 2026, 13:13 IST

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बेगूसराय में आयोजित एक समारोह में राज्य के 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी विकसित समाज की सबसे बड़ी शक्ति होती है और राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक तथा तकनीक आधारित शिक्षा व्यवस्था विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य ऐसा शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है, जहां प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा के साथ संस्कारयुक्त माहौल मिले। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में भी निजी विद्यालयों जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं ताकि ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को समान अवसर मिल सके।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' की शुरुआत की है और 15 अगस्त से एक एप्प के माध्यम से विद्यार्थियों को लाइव एवं इंटरैक्टिव कक्षाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। चयनित विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल स्टूडियो, आधुनिक प्रयोगशालाएं तथा नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की भी व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ही दिन में 551 आदर्श विद्यालयों का उद्घाटन ऐतिहासिक उपलब्धि है, जहां लगभग चार लाख विद्यार्थी अध्ययन करेंगे। उन्होंने कहा कि ये विद्यालय केवल शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने का मजबूत आधार हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि शिक्षकों के स्थानांतरण की पारदर्शी प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू होगी।

साथ ही हाल ही में 211 नए डिग्री कॉलेज शुरू किए गए हैं और विक्रमशिला विश्वविद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध करा दी गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेगूसराय के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' के नाम पर बेगूसराय में एक विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।

इसके अलावा 10 एकड़ भूमि पर भगवान श्री वेंकटेश्वर (तिरुपति) मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने सिमरिया से भागलपुर तक गंगा नदी के किनारे मरीन ड्राइव तथा रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे परियोजना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से पर्यटन, उद्योग, व्यापार और संपर्क व्यवस्था को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, आधारभूत संरचना, रोजगार और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में समन्वित विकास की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और नदी जोड़ो जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सहित कई मंत्री, विधायक और अधिकारी मौजूद रहे। 

 

Tags: Samrat Choudhary , BJP Bihar , Chief Minister of Bihar , Giriraj Singh , Begusarai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD