Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

टीकमगढ़ में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज : मोहन यादव

Mohan Yadav, Dr Mohan Yadav, BJP Madhya Pradesh, Chief Minister of Madhya Pradesh, Tikamgarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टीकमगढ़ , 17 Jul 2026

Last updated on: Jul 18, 2026, 12:52 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को टीकमगढ़ जिले के लिए कई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ जिले के खरगापुर में सांदीपनि विद्यालय सहित 189 करोड़ से अधिक लागत के 72 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इसमें पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्‍टेशन भी शामिल है। इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने घोषणा की है कि टीकमगढ़ में सर्व सुविधा युक्त मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा, जिसका भूमि-पूजन जल्द किया जाएगा।

उन्होंने विभिन्न योजनाओं क हितग्राहियों को हितलाभ भी प्रदान किए। मोहन यादव ने कहा कि टीकमगढ़ को अमृत भारत रेलवे स्टेशन, नए सांदीपनि विद्यालयों के साथ अलग-अलग विकास कार्यों की सौगात मिली है। इनमें जतारा, खरगापुर और बड़ा गांव में नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय शामिल हैं। भविष्य में युवा पीढ़ी को पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए जैसे विद्यालय चाहिए, आज वैसे विद्यालय मिल रहे हैं।

बदलते समय में सांदीपनि विद्यालय के माध्यम से बच्चों को संस्कारों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। ये विद्यालय भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता के पर्याय बने हैं। जीवन में मित्रों का महत्व भी सगे संबंधियों की तरह है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि एक समान कानून लागू होने पर मुस्लिम बहनों को उनके अधिकार मिलेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विवाह, तलाक और वसीयत के लिए समान कानून लागू करने की दिशा में बढ़ रहा है। बुंदेलखंड बदल रहा है। विपक्ष की सरकारों ने यहां के किसानों के लिए कुछ नहीं किया। बुंदेलखंड के किसानों ने पानी के अभाव में गरीबी झेली और कठिनाइयां उठाई हैं। उन्होंने पलायन का दंश भी झेला है, लेकिन अब केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के माध्यम से बुंदेलखंड समृद्ध बनेगा। 

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र खेती के मामले में पंजाब और हरियाणा को पीछे छोड़ेगा। कांग्रेसियों ने कभी नदी जोड़ो परियोजना के लिए काम नहीं किया। अब झूठे आंदोलन कर रहे हैं। कांग्रेस ने कभी किसानों के लिए कोई अच्छा काम नहीं किया। प्रदेश में 55 साल कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन नदी परियोजनाओं से कभी किसानों को लाभ नहीं दिया। 

 

Tags: Mohan Yadav , Dr Mohan Yadav , BJP Madhya Pradesh , Chief Minister of Madhya Pradesh , Tikamgarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD