Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

ऑफिस में लंबे समय तक बैठना पड़ सकता है भारी, ऐसे बढ़ती है सर्वाइकल की समस्या

Health
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jul 2026

Last updated on: Jul 18, 2026, 12:46 IST

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हमारी कई आदतें बदल गई हैं। घंटों तक ऑफिस में बैठकर काम करना, लगातार मोबाइल चलाना और कम चलना-फिरना आम हो गया है। इन बदलती आदतों का असर हमारी सेहत पर भी पड़ रहा है। इन्हीं में से एक समस्या है गर्दन का दर्द, जिसे आम भाषा में लोग सर्वाइकल कहते हैं। पहले यह समस्या ज्यादा उम्र के लोगों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इससे परेशान हो रहे हैं।

कई लोग घंटों लैपटॉप पर काम करते हैं या गर्दन झुकाकर मोबाइल देखते रहते हैं। धीरे-धीरे यह आदत गर्दन की मांसपेशियों और हड्डियों पर दबाव डालने लगती है। शुरुआत में हल्का दर्द और थकान महसूस होती है, लेकिन ध्यान न देने पर यह परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, हमारी गर्दन के अंदर रीढ़ की हड्डी का एक हिस्सा होता है, जिसे सर्वाइकल स्पाइन कहा जाता है।

यह हिस्सा गर्दन को सहारा देता है और उसे आसानी से घुमाने में मदद करता है। गर्दन की इस रीढ़ में सात छोटी-छोटी हड्डियां होती हैं। इन हड्डियों के बीच डिस्क होती हैं, जो झटकों को सहने और गर्दन को आसानी से घुमाने में मदद करती हैं। जब इन हड्डियों, डिस्क या नसों पर ज्यादा दबाव पड़ने लगता है तो गर्दन में दर्द, खिंचाव और अकड़न महसूस होती है।

इसी समस्या को सर्वाइकल कहा जाता है। कई बार इसका दर्द गर्दन से आगे बढ़कर कंधे, हाथ और उंगलियों तक भी पहुंच जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, गलत तरीके से बैठना सर्वाइकल की सबसे बड़ी वजहों में से एक है। आज बड़ी संख्या में लोग कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करते हैं। अगर काम करते समय गर्दन आगे की ओर झुकी रहती है तो गर्दन की मांसपेशियों पर लगातार दबाव पड़ता है।

मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल भी इसकी एक बड़ी वजह बन चुका है। जब हम लंबे समय तक गर्दन नीचे करके फोन देखते हैं तो गर्दन पर शरीर के वजन से कई गुना ज्यादा दबाव पड़ सकता है। इस आदत को लंबे समय तक जारी रखने से गर्दन में दर्द और अकड़न की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा घंटों एक ही जगह बैठे रहना, गलत तरीके से सोना, ऊंचा तकिया इस्तेमाल करना, अचानक भारी सामान उठाना या गर्दन पर चोट लगना भी सर्वाइकल की परेशानी का कारण बन सकता है।

सर्वाइकल की शुरुआत अक्सर गर्दन में हल्के दर्द और जकड़न से होती है। कई लोगों को सुबह उठने के बाद गर्दन घुमाने में परेशानी होती है। कुछ लोगों को कंधे में दर्द, सिर में भारीपन या हाथों में झनझनाहट महसूस हो सकती है। अगर दर्द लगातार बना रहता है या हाथों में कमजोरी महसूस होने लगे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है।

सर्वाइकल से बचने के लिए रोजमर्रा की आदतों में थोड़ा बदलाव करना जरूरी है। काम करते समय कुर्सी पर सही तरीके से बैठें और कंप्यूटर स्क्रीन को आंखों के सामने रखें। लंबे समय तक एक ही जगह न बैठें, बीच-बीच में उठकर थोड़ा चलें और गर्दन को आराम दें। मोबाइल चलाते समय गर्दन को ज्यादा देर तक नीचे न झुकाएं। नियमित हल्की एक्सरसाइज करें और सोते समय ऐसा तकिया इस्तेमाल करें, जिससे गर्दन आरामदायक स्थिति में रहे।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD