Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उप मंडल मुख्यालय भरमौर में श्री मणिमहेश ट्रस्ट की बैठक आयोजित

उपायुक्त एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

Mukesh Repswal, Himachal Administration, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंबा , 17 Jul 2026

Last updated on: Jul 18, 2026, 12:11 IST

आगामी श्री मणिमहेश यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए श्री मणिमहेश ट्रस्ट की बैठक आज ट्रस्ट अध्यक्ष एवं उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय भरमौर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ जनक राज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने सभी संबंधित विभागों, लंगर समितियों, दुकानदारों एवं अन्य हितधारकों को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा के दौरान प्लास्टिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, एकल-उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग को न्यूनतम करने तथा प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली लागू करने पर विशेष जोर दिया, ताकि संपूर्ण यात्रा मार्ग स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल बना रहे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 1 अगस्त, 2026 से आधिकारिक वेबसाइट www.manimaheshyatra.hp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण एवं स्लॉट बुकिंग की सुविधा प्रारम्भ की जाएगी। अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर प्रारम्भिक रूप से प्रतिदिन लगभग 5,000 श्रद्धालुओं के लिए स्लॉट निर्धारित किए जाएंगे। 

कृष्ण जन्माष्टमी एवं राधाष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या, मौसम तथा सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्लॉट की संख्या आवश्यकता अनुसार बढ़ाई जा सकेगी। बैठक में यात्रा मार्ग भरमौर से मणिमहेश तक पेयजल, शौचालय, चिकित्सा, बिजली, संचार एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। 

उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनएच 154-ए और भरमौर से हड़सर की सभी बंद एवं क्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर अविलंब बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर आए मलबे को हटाने, क्षतिग्रस्त पुलियों एवं रिटेनिंग वॉल की मरम्मत तथा सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक पैरापिट व साइनेज लगाने के कार्य को 15 अगस्त तक पूरा किया जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।

उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि धनछो, गौरी कुंड एवं मणिमहेश झील के आसपास स्थित सभी जल स्रोतों, पाइप लाइनों एवं टंकियों की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु इस मार्ग से गुजरते हैं। 

ऐसे में प्रत्येक पड़ाव पर स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। क्षतिग्रस्त स्रोतों की तुरंत पहचान कर अस्थायी व्यवस्था के रूप में पेयजल भंडारण टंकियां भी स्थापित की जाएं। उपायुक्त ने मार्ग में शौचालयों के समीप उचित जल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि भरमौर, हड़सर यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। 

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि मेले के दौरान चंबा-भरमौर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाए तथा यात्रियों के वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल ही उपयोग में लाए जाएं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी, जिससे सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की संख्या पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ,उपमंडल अधिकारी भरमौर अजय कुमार , डीएफओ चंबा नवनाथ शिवाजी माने, अधीक्षण अभियंता एनएचएआई शशि चंदेल , अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग विजय नाग , सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग विवेक चंदेल , सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव शर्मा , बीडीओ भरमौर संजय वर्मा , बीएमओ भरमौर डॉ दीपेश बराल, उपमंडल आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राजेश कुमार, एसएचओ भरमौर बाबू राम ,प्रधान ग्राम पंचायत संचुई तनुजा देवी , प्रधान ग्राम पंचायत हड़सर रश्मि देवी , प्रधान ग्राम पंचायत कुगती रीना कुमारी , प्रधान व्यापार मंडल भरमौर महिंदर पटियाल सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Administration , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD